दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण

कोईलवर (आरा). आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रतिमाओं के शांतिपूर्ण और सुरक्षित विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शुक्रवार को जिलाधिकारी, भोजपुर और पुलिस अधीक्षक, भोजपुर ने संयुक्त रूप से विभिन्न विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया.

दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण

कोईलवर (आरा). आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रतिमाओं के शांतिपूर्ण और सुरक्षित विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शुक्रवार, 16 अक्टूबर को जिलाधिकारी, भोजपुर और पुलिस अधीक्षक, भोजपुर ने संयुक्त रूप से विभिन्न विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान कोईलवर थाना क्षेत्र के सोन नदी घाट और सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, विसर्जन मार्ग और विसर्जन स्थल की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया. अधिकारियों ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती करने तथा सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया. साथ ही, विसर्जन मार्ग पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे. अधिकारियों को विसर्जन संपन्न होने तक व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया.

भोजपुर से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट 

Trending News

डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा मामला, सेंट जोसेफ स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्र का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा मामला, सेंट जोसेफ स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्र का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न
Oct 16, 2026, 6:16:00 PM