हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी के आधिकारिक फेसबुक पेज को कथित रूप से हैक कर अनधिकृत नियंत्रण प्राप्त किए जाने का मामला सामने आया है।

हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी के आधिकारिक फेसबुक पेज को कथित रूप से हैक कर अनधिकृत नियंत्रण प्राप्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनके सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पटना साइबर थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है और मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

साइबर थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में जितेंद्र कुमार ने बताया है कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के आधिकारिक फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/sonofmallah) का इस्तेमाल उनकी सार्वजनिक गतिविधियों, आधिकारिक सूचनाओं और महत्वपूर्ण संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। पेज पर कथित तौर पर अनधिकृत पहुंच और नियंत्रण प्राप्त किए जाने से उसके दुरुपयोग की आशंका पैदा हो गई है। आवेदन में कहा गया है कि फेसबुक पेज पर अनधिकृत नियंत्रण के कारण भ्रामक सामग्री प्रसारित किए जाने और मुकेश सहनी की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका है। इसे गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

जितेंद्र कुमार ने अपने आवेदन में साइबर फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि फेसबुक पेज से जुड़े लॉगिन रिकॉर्ड, ईमेल और मोबाइल नंबर में किए गए संभावित बदलावों तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की तकनीकी जांच की जानी चाहिए। इसके साथ ही फेसबुक की मूल कंपनी मेटा से समन्वय स्थापित कर संबंधित डिजिटल साक्ष्यों और लॉगिन रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने की मांग भी की गई है। 

आवेदन में पेज का नियंत्रण उसके अधिकृत संचालक को वापस दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी अनुरोध किया गया है। साथ ही, जांच के दौरान सामने आने वाले लोगों की भूमिका और संलिप्तता का तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सत्यापन कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रारंभिक जानकारी के आधार पर दिया गया है। संबंधित व्यक्तियों की संलिप्तता की पुष्टि पुलिस जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जानी है।

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM