भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति

गोपालगंज: राष्ट्रीय जन जागरण विकास समिति, बगही रोड, भोरे की ओर से आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव के तहत शुक्रवार को 24वीं जल यात्रा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया।

भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति

गोपालगंज: राष्ट्रीय जन जागरण विकास समिति, बगही रोड, भोरे की ओर से आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव के तहत शुक्रवार को आश्विन शुक्ल पक्ष षष्ठी के अवसर पर 24वीं जल यात्रा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। सुबह नौ बजे आचार्य शेषनाथ द्विवेदी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कन्याओं, समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जल यात्रा में मुख्य यजमान संतोष कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी  मनभावती देवी के साथ ठाकुर यजमान दयानंद ठाकुर की सहभागिता रही। धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुरू हुई यह जल यात्रा बगही रोड स्थित पूजा पंडाल से निकलकर भिंगारी रोड, गांधी स्मारक हाई स्कूल मैदान, लक्ष्मी चौक, प्राथमिक विद्यालय और लक्ष्मी चौक गांव होते हुए शिवाला मंदिर स्थित पोखरे पर पहुंची।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ जल यात्रा

शिवाला मंदिर के तालाब के पूर्वी छोर पर स्थित मुख्य घाट पर जल भरने के लिए सभी कन्याएं एकत्रित हुईं। इसके बाद विधिवत भूमि पूजन, जल पूजन और कलश पूजन संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान दंपती ने निर्धारित कलशों में जल भरा। इसके बाद नवदुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं ने कलश में जल भरा। 

अन्य कन्याओं ने भी धार्मिक परंपरा के अनुसार जल भरकर अनुष्ठान में भाग लिया। पूजन के दौरान समिति की ओर से सभी कन्याओं को अल्पाहार के रूप में केला, फल और गन्ने का रस उपलब्ध कराया गया। इससे धार्मिक आयोजन के साथ कन्याओं की सुविधा और सेवा का भी विशेष ध्यान रखा गया।

विभिन्न मार्गों से होते हुए पूजा पंडाल पहुंची जल यात्रा

शिवाला मंदिर में जल पूजन संपन्न होने के बाद जल यात्रा वापसी के लिए रवाना हुई। यात्रा लक्ष्मी चौक मंदिर, लक्ष्मी गांव, थाना रोड, गांधी आश्रम, दुबे पट्टी और वायरलेस मोड़ होते हुए भोरे के मुख्य मार्ग से बगही रोड स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची। वहां सभी कलशों को विधिवत मंच के समीप स्थापित किया गया।

इसके बाद गॉड ब्लेस पब्लिक स्कूल, भोरे के संचालक संतोष कुमार बरनवाल की ओर से सभी कन्याओं के लिए पूर्णाहार की व्यवस्था की गई। भोजन में पूरी, सब्जी, मिष्ठान सहित अन्य व्यंजन शामिल रहे।

नवदुर्गा के नौ स्वरूपों में शामिल हुईं कन्याएं

इस धार्मिक आयोजन में नवदुर्गा के स्वरूप में रेखा कुमारी, आंचल कुमारी, ब्यूटी कुमारी, रिंकी कुमारी, पुतुल कुमारी, नेहा कुमारी, सोनम कुमारी और वंदना कुमारी सहित अन्य कन्याओं ने भाग लिया। आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

2027 में रजत (सिल्वर जुबली) जयंती मनाएगी समिति

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय जन जागरण विकास समिति के सदस्यों ने सामूहिक विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया कि वर्ष 2027 में समिति की 25वीं जल यात्रा को रजत जयंती यानी सिल्वर जुबली के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई जाएगी।

इस निर्णय का अनुमोदन करते हुए संस्था के संस्थापक-संचालक, अध्यक्ष, शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं जिला किशोर न्याय परिषद के पूर्व सदस्य डॉ.जैनेंद्र कुमार शुक्ला प्रभात ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों और स्थानीय लोगों के सहयोग से अगले वर्ष रजत जयंती समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आयोजन की निरंतरता को सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सामूहिक सहयोग का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम का विधिवत संयोजन एवं संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार शुक्ला प्रभात ने किया। इस दौरान सुजीत कुमार बरनवाल, अरविंद कुमार बरनवाल, धनंजय कुमार जायसवाल सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के प्रमुख सदस्यों में विनोद कुमार पांडेय, बृजकिशोर पांडेय, दिलीप कुमार गुप्ता, दयाशंकर गॉड, रमाशंकर सिंह, सूरज सिंह, शिबू कुमार बरनवाल, दुर्गेश कुमार बरनवाल, राजकुमार राम, रविरंजन सिंह, दिनेश कुमार जायसवाल, केशव कुमार चौहान, दयानंद ठाकुर, दिनेश निषाद, बनारसी, रोहित मद्धेशिया, रवि मद्धेशिया, इंद्रजीत कुमार उर्फ मोहन, जयप्रकाश बरनवाल, मनोज कुमार आर्य और लालबाबू प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल रहे।

गोपालगंज/भोरे से कुमार मंजेश की रिपोर्ट 

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM