पटेल जयंती समारोह को लेकर जहानाबाद में बैठक, पटना चलने की अपील

जहानाबाद। आगामी 31 अक्टूबर को पटना में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस सह सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जहानाबाद के एक निजी रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई।

पटेल जयंती समारोह को लेकर जहानाबाद में बैठक, पटना चलने की अपील

जहानाबाद। आगामी 31 अक्टूबर को पटना में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस सह सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जहानाबाद के एक निजी रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई। धनेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में हुई इस बैठक में समाज के लोगों के साथ विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। 

बैठक में पटना में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुशवाहा और कुर्मी विकास परिषद, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय कुमार ने लोगों को संबोधित किया। दोनों वक्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के महत्व पर चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से महापुरुषों के विचारों और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। वक्ताओं ने बताया कि साझी विरासत अभियान के तत्वावधान में 31 अक्टूबर 2026 को पटना के श्रीकृष्ण स्मारक केंद्र में राष्ट्रीय एकता दिवस सह सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे, जबकि नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 

आयोजन के दौरान भारत की 565 देशी रियासतों के ऐतिहासिक एकीकरण को दर्शाती भव्य झांकी निकाली जाएगी। इसमें बग्घी, हाथी-घोड़े, रथ, खुली जीप, ऊंट की सवारी और बैंड-बाजे आकर्षण का केंद्र रहेंगे। झांकी को बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और बिहार विधान परिषद के सभापति प्रो. रामवचन राय संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

बैठक में वक्ताओं ने जहानाबाद के लोगों, युवाओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 31 अक्टूबर को पटना पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें और राष्ट्रीय एकता, सामाजिक न्याय तथा आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा मामला, सेंट जोसेफ स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्र का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा मामला, सेंट जोसेफ स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्र का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न
Oct 16, 2026, 6:16:00 PM
बीएसइबी ने दी जानकारी, इस तारीख को होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का आयोजन
बीएसइबी ने दी जानकारी, इस तारीख को होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का आयोजन
Oct 16, 2026, 6:05:00 PM
पटेल जयंती समारोह को लेकर जहानाबाद में बैठक, पटना चलने की अपील
पटेल जयंती समारोह को लेकर जहानाबाद में बैठक, पटना चलने की अपील
Oct 16, 2026, 6:03:00 PM
साइबर पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी APK फाइल भेजने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार
साइबर पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी APK फाइल भेजने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 5:44:00 PM