बीएसइबी ने दी जानकारी, इस तारीख को होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का आयोजन
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 के आयोजन को लेकर अहम जानकारी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस परीक्षा के आयोजन को लेकर अहम जानकारी दी है।

पटना: माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 के आयोजन को लेकर अहम जानकारी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस परीक्षा के आयोजन को लेकर अहम जानकारी दी है।
डॉ० त्यागराजन एसएम, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शुक्रवार को बताया कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का आयोजन दिनांक 25.10.2026 से 20.11.2026 तक किया जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा किये हुए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड दिनांक 18.10.2026 के अपराह्न में जारी किया जाएगा।
यह एडमिट कार्ड वेबसाइट https://stetregistration.cbrt.co.in पर जारी होगा। अभ्यर्थी अपने यूज़र आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग कर समिति के वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी एडमिट कार्ड में अंकित दिशा-निर्देश का अध्ययन करते हुए उसका पालन करेंगे। साथ ही एडमिट कार्ड में अंकित तिथि, समय एवं परीक्षा केंद्र के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होंगे।













