चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड

बंगाली पंचांग के अनुसार श्रावन माह की चौथी सोमवारी पर नाला प्रखंड के देवली स्थित प्रसिद्ध बाबा देवलेश्वर धाम पूरी तरह शिवमय हो गया।

चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड

बंगाली पंचांग के अनुसार श्रावन माह की चौथी सोमवारी पर नाला प्रखंड के देवली स्थित प्रसिद्ध बाबा देवलेश्वर धाम पूरी तरह शिवमय हो गया। रविवार आधी रात से ही केसरिया वस्त्रधारी शिवभक्तों का कारवां मंदिर की ओर बढ़ने लगा और सोमवार भोर होते-होते पूरा परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि अपने जीवनकाल में इतनी बड़ी भीड़ मैंने पहली बार देखी है। हर साल श्रावन सोमवारी पर भक्त आते हैं, लेकिन इस बार चौथी सोमवारी पर जो जनसैलाब उमड़ा है उसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

भोर 4 बजे से ही जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कोई परिवार की सुख-शांति की कामना लेकर आया था, तो कोई नौकरी, सेहत और व्यापार में तरक्की की मन्नत मांग रहा था। दिनभर मंदिर प्रांगण में घंटियों की टंकार, शंखनाद और भक्तों की भक्ति के बीच एक अलग ही ऊर्जा महसूस की गई।भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने पहले से पुख्ता इंतजाम किए थे। दर्शन के लिए अलग कतार, जलाभिषेक के लिए बैरिकेडिंग, जगह-जगह पेयजल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई। श्रद्धालुओं ने व्यवस्था की सराहना करते हुए समिति को धन्यवाद दिया।

सुरक्षा की जिम्मेदारी नाला थाना पुलिस ने संभाली। थाना प्रभारी के निर्देश पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। यातायात नियंत्रण से लेकर कतार को अनुशासित रखने तक पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखे। प्रशासन और मंदिर समिति के बेहतर तालमेल के कारण पूरे दिन शांति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। शाम तक भी भक्तों का आना जारी रहा। गले में रुद्राक्ष और हाथों में जल कलश लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने बताया कि बाबा देवलेश्वर की आस्था ही हर साल उन्हें यहां खींच लाती है। मंदिर समिति के एक सदस्य ने कहा कि इस बार की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि भोलेनाथ के प्रति लोगों का विश्वास हर साल नई ऊंचाई छू रहा है। दिनभर देवली धाम शिवभक्ति से सराबोर रहा। 

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM