CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी

जमुई : नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को CRPF 215 बटालियन और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से गुरमाह, मुशहरिटांड, करहरा एवं आसपास के पहाड़ी और जंगली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर बड़ी सफलता हासिल की।

विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व 215 बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल ने किया। वहीं ऑपरेशन पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज मुजफ्फरपुर के दिशा-निर्देश पर अंजाम दिया गया।

CRPF के QAT और A/215 समवाय के जवानों ने संदिग्ध स्थानों की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखी गई देसी राइफल बरामद की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी और स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

CRPF के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सफल ऑपरेशन में शामिल जवानों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट  

Trending News

'मन की बात' सुनने के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष बुलाकर कहा-आप हमारे मालिक

Oct 25, 2026, 2:50:00 PM
साइकिल यात्रा-एक विचार, बालाडीह ग्राम पहुंचकर 564वीं यात्रा पूरी

Oct 25, 2026, 2:39:00 PM
सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर महाराजा मेदिनीराय की भव्य प्रतिमा का  शिलान्यास

Oct 25, 2026, 2:27:00 PM
विजयीपुर में 7 मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, तस्कर फरार

Oct 25, 2026, 2:12:00 PM
सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Oct 25, 2026, 1:28:00 PM
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Oct 25, 2026, 1:17:00 PM
'मन की बात' में पीएम मोदी ने की मिथिला के मखाना का विदेशों में निर्यात पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

Oct 25, 2026, 1:06:00 PM
'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल

Oct 25, 2026, 12:47:00 PM
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर

Oct 25, 2026, 12:02:00 PM
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...

Oct 25, 2026, 11:39:00 AM