राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत

राज्य में स्थापित होने वाली नई चीनी मिलों को देखते हुए बिहार के 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार किया जाएगा।

राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत

राज्य में स्थापित होने वाली नई चीनी मिलों को देखते हुए बिहार के 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए बिहार सरकार ने राज्य योजना के अंतर्गत कृषि रोड मैप के तहत “नये क्षेत्रों में गन्ना फसल क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम” के कार्यान्वयन के लिए 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है।

विदित हो कि राज्य सरकार ने बिहार में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बंद चीनी मिलों को पुनर्जीवित करने के साथ ही नई चीनी मिलें लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसको लेकर “नये क्षेत्रों में गन्ना फसल क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम” शुरू किया गया है। ताकि राज्य में गन्ने की खेती का क्षेत्र विस्तार होने के साथ ही किसानों की आय में वृद्धि हो सके और नई एवं कार्यरत चीनी मिलों के लिए पर्याप्त मात्रा में गन्ना की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इसके लिए सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 14.90 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार इस योजना के तहत राज्य में कुल 7,490 एकड़ अतिरिक्त क्षेत्रों में गन्ने की खेती को विस्तार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए किसानों को प्रोत्साहन एवं आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के कार्यान्वयन में सहायक निदेशक, ईख विकास की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

बताया जाता है कि इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसानों द्वारा केन केयर पोर्टल (ccs.bihar.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। उसके बाद गन्ना उद्योग विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के आधार पर योजना का धरातलीय क्रियान्वयन किया जाएगा। गन्ना फसल क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत किसानों को नि:शुल्क गुणवत्तायुक्त गन्ना का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा बीज की कटाई, परिवहन, लोडिंग एवं अनलोडिंग का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। इस योजना का लाभ 0.25 एकड़ से 5 एकड़ तक के गन्ना क्षेत्र के लिए किसानों को दिया जाएगा। गन्ना उद्योग विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे नये क्षेत्रों में गन्ना खेती अपनाकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं और गन्ना क्षेत्र विस्तार के साथ अपनी आय में वृद्धि करें।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM