जामताड़ा में बंद कोयला खदान धंसी, अवैध खनन के दौरान आठ लोग मलबे में फंसे

जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पलास्थली स्थित परित्यक्त कोयला खदान में गुरुवार को गंभीर हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खदान में कथित तौर पर अवैध उत्खनन के दौरान अचानक अंदर की सतह धंस गई, जिससे वहां मौजूद आठ लोग मलबे में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों के साथ पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक अब तक दो व्यक्तियों को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला गया है। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शेष लोगों की तलाश जारी है और बचाव दल लगातार अभियान में जुटा हुआ है।

बताया जा रहा है कि खदान में गए सभी लोग पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे परिहारपुर, पलास्थली और कास्ता गांवों के निवासी हैं। प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद

Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे

Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश

Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 4:23:00 PM