हजारीबाग पुलिस में बड़ा फेरबदल, 207 पुअनि और सअनि का तबादला
जिले में विधि-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है।

हजारीबाग : जिले में विधि-व्यवस्था को और मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। एसपी हजारीबाग के जिलादेश संख्या 1410/26, 17 सितंबर के तहत जिले में पदस्थापित 207 पुअनि और सअनि का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें जिले के विभिन्न थाना, ओपी, पुलिस केंद्र और इकाइयों में पदस्थापित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को दो दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना अनिवार्य किया गया है।
इन थाना क्षेत्रों में हुई नई पोस्टिंग
आपको बता दें कि तबादले में बड़कागांव, बरही, कटकमदाग, कटकमसांडी, चौपारण, इचाक, केरेडारी, विष्णुगढ़, मुफस्सिल, दारू, गिद्दी, चरही, उरीमारी, कोर्रा, पगार ओपी, टाटीझरिया, लोहसिंघना, पदमा, पेलावल और बड़ा बाजार सहित जिले के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश की प्रति सभी संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस उपाधीक्षकों को भेज दी गई है।
हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट










