आईजी ने किया बड़कागांव पुलिस अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण,लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन निर्देश

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा शुक्रवार को बड़कागांव पुलिस अनुमंडल कार्यालय पहुंचे।

आईजी ने किया बड़कागांव पुलिस अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण,लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन निर्देश

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा शुक्रवार को बड़कागांव पुलिस अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा, हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार एवं बड़कागांव पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमित आनंद ने परिसर में सुप्रसिद्ध मियाँजाकी आम का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया। 

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण पर भी जोर दिया। तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक ने बड़कागांव पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा क्षेत्र में हर हाल में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने का निर्देश दिया।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाते हुए मामलों का निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने तथा पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया। 

आईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में लगातार गश्ती करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी चुनौती का तत्परता से सामना करने के निर्देश दिया। निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान बड़कागांव पुलिस इंस्पेक्टर शहीद राजा, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, सीकरी थाना प्रभारी रामकुमार राम, उरीमारी थाना प्रभारी रथु उरांव, गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन, साजन मेजर कुमार देवव्रत, सूबेदार सोमा उरांव, सार्जेंट शशि उरांव, सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

POCO ने लॉन्च किया नया 5G फोन, दमदार है बैटरी
POCO ने लॉन्च किया नया 5G फोन, दमदार है बैटरी
Aug 22, 2026, 7:38:00 AM
जिला प्रशासन की पहल, कोल खनन प्रभावित बड़कागांव, केरेडारी में 24 घंटे होगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध
जिला प्रशासन की पहल, कोल खनन प्रभावित बड़कागांव, केरेडारी में 24 घंटे होगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध
Aug 22, 2026, 7:17:00 AM
आईजी ने किया बड़कागांव पुलिस अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण,लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन निर्देश
आईजी ने किया बड़कागांव पुलिस अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण,लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन निर्देश
Aug 22, 2026, 7:08:00 AM
सरकारी स्कूलों में मनमानी करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, डीएम ने दी जानकारी
सरकारी स्कूलों में मनमानी करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, डीएम ने दी जानकारी
Aug 22, 2026, 7:04:00 AM
बिहार की दो महिला शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
बिहार की दो महिला शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
Aug 21, 2026, 9:23:00 PM
बिहार बदलाव के करीब खड़ा है, अगले चार वर्षों में अर्थव्यवस्था को चार गुना करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री
बिहार बदलाव के करीब खड़ा है, अगले चार वर्षों में अर्थव्यवस्था को चार गुना करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री
Aug 21, 2026, 8:14:00 PM
सहरसा: पटना से पहुंची उड़नदस्ता टीम, नगर निगम कार्यालय में की जांच
सहरसा: पटना से पहुंची उड़नदस्ता टीम, नगर निगम कार्यालय में की जांच
Aug 21, 2026, 8:01:00 PM
दिल्ली और लखनऊ की सत्ता को वोट की ताकत का एहसास कराएगा निषाद समाज : मुकेश सहनी
दिल्ली और लखनऊ की सत्ता को वोट की ताकत का एहसास कराएगा निषाद समाज : मुकेश सहनी
Aug 21, 2026, 7:45:00 PM
शिक्षा विभाग: नयी ट्रांसफर नीति में सीनियरिटी को लेकर बड़ा प्रावधान
शिक्षा विभाग: नयी ट्रांसफर नीति में सीनियरिटी को लेकर बड़ा प्रावधान
Aug 21, 2026, 7:40:00 PM
18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 महासचिव, हम पार्टी ने जारी की प्रदेश कमिटी व जिला अध्यक्षों की सूची
18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 महासचिव, हम पार्टी ने जारी की प्रदेश कमिटी व जिला अध्यक्षों की सूची
Aug 21, 2026, 7:30:00 PM