सरकारी स्कूलों में मनमानी करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, डीएम ने दी जानकारी

गोपालगंज जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी और अनुपस्थिति पर लगाम लगाने के लिए बिहार सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

सरकारी स्कूलों में मनमानी करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, डीएम ने दी जानकारी

गोपालगंज जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी और अनुपस्थिति पर लगाम लगाने के लिए बिहार सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। विद्यार्थियों की शैक्षणिक और छात्रावास संबंधी समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं जवाबदेह समाधान के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही छात्रों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100 भी जारी किया गया है।

गोपालगंज के जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को दफ्तरों के चक्कर लगाने से बचाना है। छात्र अपनी शिकायतें या सुझाव ऑनलाइन पोर्टल और टोल-फ्री नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का 30 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से निपटारा किया जाएगा और इसकी लिखित सूचना आवेदक को दी जाएगी। सबसे खास बात यह है कि शिकायत दर्ज कराने वाले विद्यार्थी की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इसके तहत टोल-फ्री हेल्पलाइन के द्वारा विद्यार्थी किसी भी समय 1100 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसमें गोपनीयता की गारंटी रहेगी। शिकायतकर्ता की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। हर माह शिविर लगेंगे। प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को शिक्षण संस्थानों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन होगा, जहाँ छात्र अधिकारियों के सामने सीधे अपनी बात रख सकेंगे।

प्रशासन ने निर्देश दिया है कि इस योजना का लाभ हर पात्र छात्र तक पहुँचाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और छात्रावासों में व्यापक प्रचार-प्रसार चलाया जाए। इसके लिए शिक्षा विभाग के साथ-साथ अल्पसंख्यक कल्याण, एससी/एसटी कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा कौशल विकास विभाग को भी समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

POCO ने लॉन्च किया नया 5G फोन, दमदार है बैटरी
POCO ने लॉन्च किया नया 5G फोन, दमदार है बैटरी
Aug 22, 2026, 7:38:00 AM
जिला प्रशासन की पहल, कोल खनन प्रभावित बड़कागांव, केरेडारी में 24 घंटे होगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध
जिला प्रशासन की पहल, कोल खनन प्रभावित बड़कागांव, केरेडारी में 24 घंटे होगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध
Aug 22, 2026, 7:17:00 AM
आईजी ने किया बड़कागांव पुलिस अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण,लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन निर्देश
आईजी ने किया बड़कागांव पुलिस अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण,लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन निर्देश
Aug 22, 2026, 7:08:00 AM
सरकारी स्कूलों में मनमानी करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, डीएम ने दी जानकारी
सरकारी स्कूलों में मनमानी करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, डीएम ने दी जानकारी
Aug 22, 2026, 7:04:00 AM
बिहार की दो महिला शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
बिहार की दो महिला शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
Aug 21, 2026, 9:23:00 PM
बिहार बदलाव के करीब खड़ा है, अगले चार वर्षों में अर्थव्यवस्था को चार गुना करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री
बिहार बदलाव के करीब खड़ा है, अगले चार वर्षों में अर्थव्यवस्था को चार गुना करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री
Aug 21, 2026, 8:14:00 PM
सहरसा: पटना से पहुंची उड़नदस्ता टीम, नगर निगम कार्यालय में की जांच
सहरसा: पटना से पहुंची उड़नदस्ता टीम, नगर निगम कार्यालय में की जांच
Aug 21, 2026, 8:01:00 PM
दिल्ली और लखनऊ की सत्ता को वोट की ताकत का एहसास कराएगा निषाद समाज : मुकेश सहनी
दिल्ली और लखनऊ की सत्ता को वोट की ताकत का एहसास कराएगा निषाद समाज : मुकेश सहनी
Aug 21, 2026, 7:45:00 PM
शिक्षा विभाग: नयी ट्रांसफर नीति में सीनियरिटी को लेकर बड़ा प्रावधान
शिक्षा विभाग: नयी ट्रांसफर नीति में सीनियरिटी को लेकर बड़ा प्रावधान
Aug 21, 2026, 7:40:00 PM
18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 महासचिव, हम पार्टी ने जारी की प्रदेश कमिटी व जिला अध्यक्षों की सूची
18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 महासचिव, हम पार्टी ने जारी की प्रदेश कमिटी व जिला अध्यक्षों की सूची
Aug 21, 2026, 7:30:00 PM