18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 महासचिव, हम पार्टी ने जारी की प्रदेश कमिटी व जिला अध्यक्षों की सूची

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनाधार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज प्रदेश कमिटी एवं जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी।

18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 महासचिव, हम पार्टी ने जारी की प्रदेश कमिटी व जिला अध्यक्षों की सूची

एनडीए के अहम घटक दल और केंद्र तथा राज्य सरकार में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनाधार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज प्रदेश कमिटी एवं जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय ने संयुक्त रूप से नई संगठनात्मक सूची की घोषणा की।

नयी प्रदेश कमिटी में 18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 प्रदेश महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 27 प्रदेश सचिव, दो मीडिया प्रभारी एवं 16 प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने संगठन में अनुभवी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और तेज करने का स्पष्ट संदेश दिया है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्मिता शर्मा, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश मांझी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शकील हाशमी, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजीव रंजन, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार, दिव्यांग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रकाश विनोद कुमार उर्फ गणेश, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष द्वारिका पासवान, व्यवसाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद नजमी तथा श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह बनाए गए हैं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि नई कमिटी पार्टी के संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज को मजबूती से उठाना और संगठन को हर वर्ग एवं हर तबके तक पहुंचाना है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय ने कहा कि नई जिम्मेदारियां केवल पद नहीं बल्कि संगठन और जनता के प्रति जवाबदेही हैं। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे।

पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय, गरीबों, वंचितों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों एवं कमजोर वर्गों की आवाज को बुलंद करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

Trending News

बिहार बदलाव के करीब खड़ा है, अगले चार वर्षों में अर्थव्यवस्था को चार गुना करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री
बिहार बदलाव के करीब खड़ा है, अगले चार वर्षों में अर्थव्यवस्था को चार गुना करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री
Aug 21, 2026, 8:14:00 PM
सहरसा: पटना से पहुंची उड़नदस्ता टीम, नगर निगम कार्यालय में की जांच
सहरसा: पटना से पहुंची उड़नदस्ता टीम, नगर निगम कार्यालय में की जांच
Aug 21, 2026, 8:01:00 PM
दिल्ली और लखनऊ की सत्ता को वोट की ताकत का एहसास कराएगा निषाद समाज : मुकेश सहनी
दिल्ली और लखनऊ की सत्ता को वोट की ताकत का एहसास कराएगा निषाद समाज : मुकेश सहनी
Aug 21, 2026, 7:45:00 PM
शिक्षा विभाग: नयी ट्रांसफर नीति में सीनियरिटी को लेकर बड़ा प्रावधान
शिक्षा विभाग: नयी ट्रांसफर नीति में सीनियरिटी को लेकर बड़ा प्रावधान
Aug 21, 2026, 7:40:00 PM
18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 महासचिव, हम पार्टी ने जारी की प्रदेश कमिटी व जिला अध्यक्षों की सूची
18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 महासचिव, हम पार्टी ने जारी की प्रदेश कमिटी व जिला अध्यक्षों की सूची
Aug 21, 2026, 7:30:00 PM
पुलिस ने दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार, बिहार से हो रहा था संचालन
पुलिस ने दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार, बिहार से हो रहा था संचालन
Aug 21, 2026, 7:04:00 PM
NEET UG 2026: AIIMS समेत देश के टॉप मेडिकल संस्थानों में GOAL के विद्यार्थियों ने बनाई जगह, ऑल इंडिया काउंसलिंग के प्रथम राउंड में शानदार प्रदर्शन
NEET UG 2026: AIIMS समेत देश के टॉप मेडिकल संस्थानों में GOAL के विद्यार्थियों ने बनाई जगह, ऑल इंडिया काउंसलिंग के प्रथम राउंड में शानदार प्रदर्शन
Aug 21, 2026, 6:46:00 PM
हादसा या जानबूझकर की गई हरकत? इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन छात्राएं झुलसीं, संचालक पर कार्रवाई
हादसा या जानबूझकर की गई हरकत? इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन छात्राएं झुलसीं, संचालक पर कार्रवाई
Aug 21, 2026, 6:33:00 PM
कुम्हार-प्रजापति समाज के सम्मान समारोह में जुटेंगे हजारों लोग, बड़ी संख्या में पटना पहुंचने की अपील
कुम्हार-प्रजापति समाज के सम्मान समारोह में जुटेंगे हजारों लोग, बड़ी संख्या में पटना पहुंचने की अपील
Aug 21, 2026, 6:11:00 PM
एक्टिव मोड में बिहार पुलिस, 350 से अधिक सुपारी किलर की सूची तैयार, दबोचने की कार्रवाई शुरू
एक्टिव मोड में बिहार पुलिस, 350 से अधिक सुपारी किलर की सूची तैयार, दबोचने की कार्रवाई शुरू
Aug 21, 2026, 5:56:00 PM