POCO ने लॉन्च किया नया 5G फोन, दमदार है बैटरी
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने देश के मोबाइल बाजार में एक नया फोन लॉन्च कर दिया है। बीस हजार से ऊपर की कीमत वाली इस फोन में कई खुबियां दी गयी हैं, वहीं इसमें दमदार बैटरी का भी दावा किया गया है।

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने देश के मोबाइल बाजार में एक नया फोन लॉन्च कर दिया है। बीस हजार से ऊपर की कीमत वाली इस फोन में कई खुबियां दी गयी हैं, वहीं इसमें दमदार बैटरी का भी दावा किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पोको ने देश में अपने नये बजट 5G स्मार्टफोन POCO M8x 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होगी। इस कंपनी का देश में पहला Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन है। फोन में 6.9 इंच की बड़ी 120Hz HD+ LCD डिस्प्ले, 50MP का मुख्य रियर कैमरा और एंड्रॉइड 16 आधारित HyperOS 3 दिया गया है। इसमें 7,900mAh की बैटरी दी गई है।
वहीं विभिन्न बाजार लागत को देखते हुए Ai+ ने अपने कुछ स्मार्टफोन की कीमतों में वृद्धि कर दी है। बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन मार्केट में मेमोरी, मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स की लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी हो रही है। इसी के साथ Ai+ ने भी अपने स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है। Ai+ Pulse 2, Nova 2 5G, Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G और Nova 2 Ultra 5G जैसे स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा हुआ है।
वहीं अपने खास अंदाज के लिए जाने जाना वाले नथिंग फोन की तरफ से नयी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो नथिंग का नया ओएस बहुत जल्द आ सकता है। तकनीकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Nothing ने अपने अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट Nothing OS 5.0 की लॉन्च तारीख की घोषणा की है। इसे 25 अगस्त की दोपहर तक पेश किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि Android 17 पर बेस्ड यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम कंपनी की मिनिमलिस्टिक डिजाइन फिलॉसफी को बरकरार रखते हुए यूजर्स को पहले से बेहतर कंट्रोल, कस्टमाइजेशन और नया इंटरफेस देने पर फोक्सड होगा।











