जिला प्रशासन की पहल, कोल खनन प्रभावित बड़कागांव, केरेडारी में 24 घंटे होगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध

हजारीबाग जिले के कोल खनन से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड में 24*7 के तहत बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हजारीबाग उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

इसकी जानकारी उपायुक्त कार्यालय हजारीबाग के उप विकास आयुक्त सह सचिव जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के पत्रांक संख्या 650/26 दिनांक 18. 8.2026 आदेशित किया गया है। पांच सदस्यीय गठित कमेटी में हजारीबाग सहायक समाहर्ता अध्यक्ष, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य सदर, प्रोजेक्ट मैनेजर स्वास्थ्य डीएमएफटी, वरीय अस्पताल प्रबंधक सदर को सदस्य बनाया गया है। इसके लिए गठित कमेटी को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा 24*7 उपलब्ध कराने का निर्देशित की गई है। 

जारी पत्र में कमेटी के सदस्यों को दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24*7 स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यकता आधारित मानव बल जैसे चिकित्सक, पारा चिकित्सा कर्मियों, चालक, हेल्पर, एंबुलेंस की सुविधा अतिरिक्त कमरे एवं अन्य आवश्यक उपकरणों आदि का आकलन कर उपायुक्त कार्यालय हजारीबाग को प्रतिवेदित करने का निर्देशित की गई है। 

इसी आलोक में प्रशिक्षु आईएएस पूर्वा अग्रवाल नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों द्वारा बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया जिसका रिपोर्ट हजारीबाग उपायुक्त को प्रतिवेदित कर सौंपी जाएगी, ताकि जल्द से जल्द दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्पडंस, दुर्घटना तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर 24 घंटा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध रह सके। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस पूर्वा अग्रवाल के अलावा कमेटी के सदस्य प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, प्रोग्राम मेडिकल पदाधिकारी टीपू सुल्तान, समरेश सिंह आशुतोष झा आदि शामिल थे।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
Oct 15, 2026, 6:50:00 PM
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Oct 15, 2026, 6:33:00 PM
नशे में महिला को सड़क पर पटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
नशे में महिला को सड़क पर पटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
Oct 15, 2026, 6:20:00 PM
एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर गिरी विभागीय गाज, कार्रवाई प्रारंभ
एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर गिरी विभागीय गाज, कार्रवाई प्रारंभ
Oct 15, 2026, 6:07:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर CCTV कैमरे कराए गए दुरुस्त, थाना प्रभारी को एसपी ने किया सम्मानित
दुर्गा पूजा को लेकर CCTV कैमरे कराए गए दुरुस्त, थाना प्रभारी को एसपी ने किया सम्मानित
Oct 15, 2026, 6:01:00 PM
स्वतंत्रता सेनानियों की कांग्रेस को राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन की कांग्रेस बनाया: हम पार्टी
स्वतंत्रता सेनानियों की कांग्रेस को राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन की कांग्रेस बनाया: हम पार्टी
Oct 15, 2026, 5:59:00 PM
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
Oct 15, 2026, 5:44:00 PM
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 5:43:00 PM
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
Oct 15, 2026, 5:30:00 PM