स्वतंत्रता सेनानियों की कांग्रेस को राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन की कांग्रेस बनाया: हम पार्टी

एनडीए की घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रदेश के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया है।

स्वतंत्रता सेनानियों की कांग्रेस को राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन की कांग्रेस बनाया: हम पार्टी

पटना: एनडीए की घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रदेश के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया है।

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि जिस कांग्रेस का इतिहास देश की आजादी के संघर्ष, त्याग और बलिदान से जुड़ा रहा, आज राहुल गांधी के नेतृत्व में उसकी राजनीति सोशल मीडिया के ट्रेंड, उधार के मुद्दों और राजनीतिक नौटंकी के इर्द-गिर्द सिमटती दिख रही है। सोशल मीडिया पर जो ट्रेंड हुआ, कांग्रेस ने उसे उठाया और पूरी टीम अभिनय करने मैदान में उतर गई। कभी कोई नया तमाशा, कभी कोई नाटकीय प्रदर्शन, मानो देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि कैमरों के सामने कॉमेडी करने वाली मंडली हो। सवाल यह है कि कांग्रेस देश के गंभीर मुद्दों पर राजनीति कर रही है या सोशल मीडिया की स्क्रिप्ट पर अपना राजनीतिक अभिनय दिखा रही है?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि नेता प्रतिपक्ष का पद कोई स्टैंड-अप कॉमेडी का मंच नहीं है। यह संवैधानिक जिम्मेदारी है, जहां तथ्यों, तर्कों और वैकल्पिक नीतियों के साथ सरकार को घेरा जाता है। लेकिन जब राजनीति का केंद्र जनसमस्याओं के समाधान के बजाय दिखावा, नाटकीयता और सुर्खियां बटोरना बन जाए, तो लोकतंत्र में विपक्ष की गंभीरता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। सोशल मीडिया की पोस्ट उठाकर उस पर अभिनय करना और उसे जनहित की राजनीति बताना विपक्ष की जिम्मेदारी का विकल्प नहीं हो सकता।

जिस कांग्रेस ने कभी देश को बड़े नेता दिए, उसे आज राहुल गांधी की शैली ने राजनीतिक उपहास का विषय बना दिया है। लोकतंत्र को मजबूत विपक्ष चाहिए, राजनीतिक नौटंकी नहीं। राहुल गांधी को तय करना होगा कि वे देश की समस्याओं पर जवाबदेह राजनीति करेंगे या कांग्रेस को तमाशे की राजनीति में और आगे ले जाएंगे।

Trending News

समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
Oct 15, 2026, 6:50:00 PM
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Oct 15, 2026, 6:33:00 PM
नशे में महिला को सड़क पर पटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
नशे में महिला को सड़क पर पटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
Oct 15, 2026, 6:20:00 PM
एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर गिरी विभागीय गाज, कार्रवाई प्रारंभ
एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर गिरी विभागीय गाज, कार्रवाई प्रारंभ
Oct 15, 2026, 6:07:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर CCTV कैमरे कराए गए दुरुस्त, थाना प्रभारी को एसपी ने किया सम्मानित
दुर्गा पूजा को लेकर CCTV कैमरे कराए गए दुरुस्त, थाना प्रभारी को एसपी ने किया सम्मानित
Oct 15, 2026, 6:01:00 PM
स्वतंत्रता सेनानियों की कांग्रेस को राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन की कांग्रेस बनाया: हम पार्टी
स्वतंत्रता सेनानियों की कांग्रेस को राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन की कांग्रेस बनाया: हम पार्टी
Oct 15, 2026, 5:59:00 PM
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
Oct 15, 2026, 5:44:00 PM
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 5:43:00 PM
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
Oct 15, 2026, 5:30:00 PM