हजारीबाग: अवैध कोयला कारोबार को लेकर खूनी संघर्ष, हत्या के बाद भागती स्कॉर्पियो ने लोगों को कुचला, दो की मौत

हजारीबाग: अवैध कोयला कारोबार को लेकर खूनी संघर्ष, हत्या के बाद भागती स्कॉर्पियो ने लोगों को कुचला, दो की मौत

झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। नापो गांव में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े रोहित साव की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर स्कॉर्पियो वाहन से मौके से भाग निकले।

बताया जा रहा है कि आरोपी जब स्कॉर्पियो से भाग रहे थे, उसी दौरान रास्ते में मौजूद कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान प्रदीप साव समेत दो लोगों की रांची में मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

इस घटना में मृतक रोहित साव की पत्नी और उनके दो बच्चे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग

घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने आरोपियों की स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर बड़कागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला अवैध कोयला कारोबार से जुड़ा हो सकता है। नापो गांव के बरवानिया इलाके में एक नए कोल हार्ड कूप फैक्ट्री के निर्माण को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले दो महीनों से क्षेत्र में अवैध कोयले का कारोबार तेज हो गया था और इसी वर्चस्व की लड़ाई को इस घटना की संभावित वजह माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM