अवैध कोयले पर सीआईएसएफ की एक और बड़ी कार्रवाई, 113.32 टन अवैध कोयला जब्त

अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सीआईएसएफ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में केऔसुब इकाई एनटीपीसी-सीएमपी हजारीबाग ने गुरुवार को बडी कार्रवाई की।

अवैध कोयले पर सीआईएसएफ की एक और बड़ी कार्रवाई, 113.32 टन अवैध कोयला जब्त

अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सीआईएसएफ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में केऔसुब  इकाई एनटीपीसी-सीएमपी हजारीबाग ने गुरुवार को करीब साढे आठ घंटे तक एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम चपरी, जिला हजारीबाग स्थित एक अवैध कोयला भंडारण स्थल से 113.32 टन अवैध कोयला  जब्त किया। यह कार्रवाई विवेक शर्मा, वरिष्ठ कमाण्डेंट के नेतृत्व तथा उप कमाण्डेंट सुरेश एवं सहायक कमाण्डेंट संजीव कुमार मीणा की उपस्थिति में की गई। 

मिली जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की टीम द्वारा इकाई से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित सुदूर एवं दुर्गम वन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम चपरी क्षेत्र में संदिग्ध अवैध कोयला भंडारण स्थल की सघन तलाशी एवं जांच की गई, जहां बड़ी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित कोयला बरामद हुआ। अभियान की गंभीरता को देखते हुए सीआईएसएफ द्वारा पर्याप्त संख्या में बल सदस्यों को तैनात कर क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान ग्राम चपरी में अवैध रूप से भंडारित कोयले को 05 हाईवा वाहनों के माध्यम से एनटीपीसी के कांटा घर तक लाकर विधिवत वजन कराया गया। 

वजन के दौरान कुल 113.32 टन कोयला पाया गया।  जब्त कोयले को स्टॉकर-रीक्लेमर क्षेत्र में सुरक्षित रूप से डंप कर संरक्षित किया गया है।  सीआईएसएफ द्वारा की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अवैध कोयला खनन, परिवहन, भंडारण एवं तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सुरक्षा बल की निगरानी लगातार जारी है। विशेष रूप से सुदूर एवं वन क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित कोयला भंडारण एवं तस्करी की गतिविधियों पर सीआईएसएफ द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। यह कार्रवाई खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत उपलब्ध वैधानिक अधिकारों के अनुसार की गई है।  

सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय संपत्ति एवं कोयला संसाधनों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अवैध कोयला खनन, परिवहन, भंडारण एवं तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर भविष्य में भी इसी प्रकार के सघन एवं प्रभावी अभियान जारी रहेंगे। केऔसुब इकाई एनटीपीसी सीएमपी हजारीबाग ने अवैध कोयला कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सरकारी/राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया है।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

अखाड़ा जुलूस के दौरान सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात
अखाड़ा जुलूस के दौरान सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात
Aug 28, 2026, 9:28:00 PM
नेपाल जल प्रलय: झारखंड के महेंद्र विश्वकर्मा लापता, परिजनों ने लगाई भारत सरकार से गुहार
नेपाल जल प्रलय: झारखंड के महेंद्र विश्वकर्मा लापता, परिजनों ने लगाई भारत सरकार से गुहार
Aug 28, 2026, 9:24:00 PM
कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की शिक्षा मंत्री ने भी उतारी आरती
कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की शिक्षा मंत्री ने भी उतारी आरती
Aug 28, 2026, 9:09:00 PM
टीआरई-4 में संगीत विषय की बढ़ाई गईं 111 रिक्तियां : शिक्षा मंत्री
टीआरई-4 में संगीत विषय की बढ़ाई गईं 111 रिक्तियां : शिक्षा मंत्री
Aug 28, 2026, 9:05:00 PM
अवैध कोयले पर सीआईएसएफ की एक और बड़ी कार्रवाई, 113.32 टन अवैध कोयला जब्त
अवैध कोयले पर सीआईएसएफ की एक और बड़ी कार्रवाई, 113.32 टन अवैध कोयला जब्त
Aug 28, 2026, 8:58:00 PM
पत्नी की हत्या और दुष्कर्म के मामला, अदालत का सख्त फैसला, पति को आजीवन कारावास
पत्नी की हत्या और दुष्कर्म के मामला, अदालत का सख्त फैसला, पति को आजीवन कारावास
Aug 28, 2026, 8:45:00 PM
पुलिस थानों में CCTV नहीं लगने पर हाईकोर्ट नाराज, DGP को अवमानना नोटिस
पुलिस थानों में CCTV नहीं लगने पर हाईकोर्ट नाराज, DGP को अवमानना नोटिस
Aug 28, 2026, 7:17:00 PM
बिहार में कई IAS अफसरों का तबादला, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, दो पूर्व DM को नई पोस्टिंग
बिहार में कई IAS अफसरों का तबादला, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, दो पूर्व DM को नई पोस्टिंग
Aug 28, 2026, 5:31:00 PM
बिना हेलमेट चलने वालों को महिला पुलिसकर्मियों ने बांधा रक्षा सूत्र
बिना हेलमेट चलने वालों को महिला पुलिसकर्मियों ने बांधा रक्षा सूत्र
Aug 28, 2026, 3:29:00 PM
एमएस कॉलेज में अपराध की बड़ी साजिश का खुलासा
एमएस कॉलेज में अपराध की बड़ी साजिश का खुलासा
Aug 28, 2026, 2:50:00 PM