बिहार में कई IAS अफसरों का तबादला, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, दो पूर्व DM को नई पोस्टिंग

बिहार सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सीनियर आईएएस ऑफ‍िसरों का तबादला किया है। शुक्रवार को सम्राट सरकार ने 6 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसको लेकर सामान्‍य प्रशासन विभाग ने अध‍िसूचना जारी की है।

इस फेरबदल में नवादा और कैमूर की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) समेत कई विभागों के निदेशक और सचिव बदले गए हैं। इस सूची में कुछ ऐसे अधिकारी भी हैं, जिन्हें हाल ही में एक पद से हटाया गया था और अब नई जिम्मेदारी दी गई है।

पशुपालन विभाग के निदेशक 2011 बैच के IAS अधिकारी उज्‍ज्‍वल कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है। सीवान के पूर्व जिलाधिकारी और 2017 बैच के IAS अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय  अब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव के तौर पर काम करेंगे। उनकी नई जिम्मेदारी सीधे तौर पर सरकार की सूचना और जनसंपर्क व्यवस्था से जुड़ी होगी।

2018 बैच के IAS अधिकारी नितिन कुमार सिंह को माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है। वे भी अभी नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे। सरकार ने अब उन्हें माध्यमिक शिक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी दी है। उनकी नई पोस्टिंग शिक्षा विभाग में हुई है।

कैमूर की DDC दिव्या शक्ति को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। 2022 बैच की IAS अधिकारी अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में आयुक्त के पद पर काम करेंगी। दिव्या शक्ति पहले पटना में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। अब उनकी नई पोस्टिंग राज्य मुख्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण विभाग में हुई है।

बिहार में 6 IAS अफसरों का ट्रांसफर

उज्जवल कुमार सिंह को निदेशक पशुपालन के पद से हटाकर विशेष सचिव, ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया।

श्रीकान्त शास्त्री को निदेशक, पशुपालन, बिहार के पद पर नई पोस्टिंग दी गई।

विवेक रंजन मैत्रेय को अपर सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग की जिम्मेदारी मिली।

नितिन कुमार सिंह को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार के पद पर पदस्थापित किया गया।

नीलिमा साहू को DDC-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद नवादा से हटाकर संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग बनाया गया।

दिव्या शक्ति को सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान के निर्देश के बाद आयुक्त, उत्पाद के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई।

Trending News

बिहार में कई IAS अफसरों का तबादला, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, दो पूर्व DM को नई पोस्टिंग
बिहार में कई IAS अफसरों का तबादला, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, दो पूर्व DM को नई पोस्टिंग
Aug 28, 2026, 5:31:00 PM
बिना हेलमेट चलने वालों को महिला पुलिसकर्मियों ने बांधा रक्षा सूत्र
बिना हेलमेट चलने वालों को महिला पुलिसकर्मियों ने बांधा रक्षा सूत्र
Aug 28, 2026, 3:29:00 PM
एमएस कॉलेज में अपराध की बड़ी साजिश का खुलासा
एमएस कॉलेज में अपराध की बड़ी साजिश का खुलासा
Aug 28, 2026, 2:50:00 PM
 छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर नीरज बबलू का बड़ा बयान,  BPSC के कुत्ता वाले बयान पर दिया जवाब
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर नीरज बबलू का बड़ा बयान, BPSC के कुत्ता वाले बयान पर दिया जवाब
Aug 28, 2026, 1:29:00 PM
निशांत कुमार ने बहनों से राखी बंधवाई, चिराग दिल्ली में परिवार के साथ मनाया रक्षाबंधन
निशांत कुमार ने बहनों से राखी बंधवाई, चिराग दिल्ली में परिवार के साथ मनाया रक्षाबंधन
Aug 28, 2026, 1:14:00 PM
बरारी घाट पर गंगा में कूदी महिला, देवदूत बनकर आए आपदा मित्रों ने बचाई जान
बरारी घाट पर गंगा में कूदी महिला, देवदूत बनकर आए आपदा मित्रों ने बचाई जान
Aug 28, 2026, 12:50:00 PM
'भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा' पहुंची जामताड़ा, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो बोले-मांग नहीं मानी तो आंदोलन होगा तेज
'भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा' पहुंची जामताड़ा, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो बोले-मांग नहीं मानी तो आंदोलन होगा तेज
Aug 28, 2026, 12:36:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड भंग
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड भंग
Aug 28, 2026, 12:19:00 PM
भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन आज, बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी
भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन आज, बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी
Aug 28, 2026, 12:04:00 PM
 अब बिहार में कोई बच्चा ‘फेल’ नहीं होगा! मार्कशीट से हटेगा FAIL का ठप्पा, बदला सालों पुराना नियम
अब बिहार में कोई बच्चा ‘फेल’ नहीं होगा! मार्कशीट से हटेगा FAIL का ठप्पा, बदला सालों पुराना नियम
Aug 28, 2026, 11:43:00 AM