बिना हेलमेट चलने वालों को महिला पुलिसकर्मियों ने बांधा रक्षा सूत्र

हजारीबाग: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हजारीबाग पुलिस की ओर से जिला मोड़ पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले यात्रियों को पुलिस की महिला जवानों ने रक्षा सूत्र बांधकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।

महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को समझाया कि हेलमेट केवल यातायात नियमों का पालन करने के लिए नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है। रक्षाबंधन के मौके पर रक्षा सूत्र बांधते हुए यात्रियों से हमेशा हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

इस दौरान परिचारी प्रवर, हजारीबाग तथा महिला थाना प्रभारी, हजारीबाग ने भी अभियान में सहयोग किया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित यात्रा का संकल्प दिलाया। पुलिस के इस अनूठे जागरूकता अभियान की लोगों ने सराहना की।

हजारीबाग से सुनील ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट

Oct 15, 2026, 2:27:00 PM
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ

Oct 15, 2026, 2:19:00 PM
जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

Oct 15, 2026, 1:41:00 PM
शराब माफिया के ठिकाने पर छापेमारी, पिस्टल-गोली, विदेशी शराब और कैश बरामद

Oct 15, 2026, 1:25:00 PM
77 टीमों व 275 पुलिस पदाधिकारियों की एक साथ छापेमारी, 33 आरोपी भेजे गए जेल

Oct 15, 2026, 1:16:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा

Oct 15, 2026, 1:09:00 PM
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Oct 15, 2026, 1:05:00 PM
मिर्जापुर में CM योगी ने कहा- 'PDA की हवा निकली, इनके समय में नहीं हुआ विकास'

Oct 15, 2026, 1:03:00 PM
BSL प्लांट के दो गेट जाम, आवागमन ठप, आंदोलन हुआ उग्र

Oct 15, 2026, 1:01:00 PM
CM सम्राट चौधरी आज पटना और मुजफ्फरपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास को देंगे रफ्तार

Oct 15, 2026, 12:38:00 PM