निशांत कुमार ने बहनों से राखी बंधवाई, चिराग दिल्ली में परिवार के साथ मनाया रक्षाबंधन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने आवास पर ब्रह्माकुमारी दीदियों से राखी बंधवाई। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान में दिल्ली में अपनी अपनी बहनों और परिवार के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया।

निशांत कुमार ने बहनों से राखी बंधवाई, चिराग दिल्ली में परिवार के साथ मनाया रक्षाबंधन

भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का पावन पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज रक्षाबंधन के मौके पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।  बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना कर रही हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी रक्षाबंधन के मौके पर बहनों से राखी बंधवाई। वहीं तेजस्वी यादव दिल्ली में बहनों के साथ रक्षाबंधन मना रहे हैं। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी रक्षाबंधन के अवसर पर अपने आवास पर ब्रह्माकुमारी दीदियों से राखी बंधवाई। 

रक्षाबंधन पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बहनों से राखी बंधवाकर स्नेह का भाव साझा किया। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अपनी बहनों दीदी विभा, दीदी सुनीता और छोटी बहन ज्योत्सना से राखी बंधवाई। निशांत कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर बंधने वाला धागा नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, सम्मान और आपसी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाई-बहन का यह रिश्ता जीवनभर प्रेम और विश्वास के मजबूत बंधन में बंधा रहता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी बहनों के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद को अपने लिए अनमोल बताया। उन्होंने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। निशांत कुमार ने कामना की कि यह पवित्र त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और सम्मान की डोर को और मजबूत करे। उन्होंने कहा कि सभी बहनों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां सदैव बनी रहें। रक्षाबंधन के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने भाई-बहन के स्नेह और पारिवारिक रिश्तों की अहमियत का संदेश दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान में दिल्ली में अपनी अपनी बहनों और परिवार के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया।

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने भी रक्षाबंधन मनाया। पार्टी कार्यालय में महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी। इस दौरान प्रशांत किशोर ने सभी बहनों का आभार जताया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।पार्टी कार्यालय में इस दौरान रक्षाबंधन का उत्सवी माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने प्रशांत किशोर की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी रक्षाबंधन के मौके पर बहनों से राखी बंधवाई। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं और मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। सीएम सम्राट ने अपनी बहनों के साथ फोटो शेयर किया है, जिसमें उनकी बहनें सीएम को राखी बांध रही है। वहीं लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार भी रक्षाबंधन के लिए दिल्ली में है। दिल्ली में ही तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव अपनी बहनों से राखी बंधवाया है।  


Trending News

INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
Oct 22, 2026, 9:01:00 AM
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
Oct 22, 2026, 8:49:00 AM
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
Oct 22, 2026, 8:43:00 AM
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
Oct 22, 2026, 8:02:00 AM
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
Oct 22, 2026, 7:44:00 AM
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM