पुलिस थानों में CCTV नहीं लगने पर हाईकोर्ट नाराज, DGP को अवमानना नोटिस

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पुलिस थानों में CCTV कैमरे लगाने के अपने आदेश का अनुपालन नहीं होने पर नाराजगी जताई है। राज्य के डीजीपी को अवमानना नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

पुलिस थानों में CCTV नहीं लगने पर हाईकोर्ट नाराज, DGP को अवमानना नोटिस

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पुलिस थानों में CCTV कैमरे लगाने के अपने आदेश का अनुपालन नहीं होने पर नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य के डीजीपी को अवमानना नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने पूछा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद झारखंड के पुलिस थानों में CCTV कैमरे क्यों नहीं लगाए जा रहे हैं। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पुलिस थानों में चार सप्ताह के भीतर CCTV कैमरे लगाने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को CCTV लगाने की कार्रवाई की अनुपालन रिपोर्ट 30 सितंबर तक पेश करने को कहा है। वहीं मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर 2026 को होगी।

यह मामला JLKM के पूर्व इचागढ़ प्रत्याशी तरुण महतो की पुलिस हिरासत में कथित पिटाई से जुड़ा है। 19 नवंबर 2025 की रात इचागढ़ पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई थी, जहां उनके साथ कथित तौर पर मारपीट और थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप लगा था। उनकी पत्नी की शिकायत पर हाईकोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया था।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सरायकेला एसपी से पुलिस थानों में CCTV लगाने को लेकर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। साथ ही उस मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा था, जिसने तरुण महतो को कोर्ट में पेश किए जाने के समय फिट फॉर कस्टडी का प्रमाणपत्र दिया था।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
Oct 15, 2026, 2:27:00 PM
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
Oct 15, 2026, 2:19:00 PM
जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
Oct 15, 2026, 1:41:00 PM
शराब माफिया के ठिकाने पर छापेमारी, पिस्टल-गोली, विदेशी शराब और कैश बरामद
शराब माफिया के ठिकाने पर छापेमारी, पिस्टल-गोली, विदेशी शराब और कैश बरामद
Oct 15, 2026, 1:25:00 PM
77 टीमों व 275 पुलिस पदाधिकारियों की एक साथ छापेमारी, 33 आरोपी भेजे गए जेल
77 टीमों व 275 पुलिस पदाधिकारियों की एक साथ छापेमारी, 33 आरोपी भेजे गए जेल
Oct 15, 2026, 1:16:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा
Oct 15, 2026, 1:09:00 PM
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Oct 15, 2026, 1:05:00 PM
मिर्जापुर में CM योगी ने कहा- 'PDA की हवा निकली, इनके समय में नहीं हुआ विकास'
मिर्जापुर में CM योगी ने कहा- 'PDA की हवा निकली, इनके समय में नहीं हुआ विकास'
Oct 15, 2026, 1:03:00 PM
BSL प्लांट के दो गेट जाम, आवागमन ठप, आंदोलन हुआ उग्र
BSL प्लांट के दो गेट जाम, आवागमन ठप, आंदोलन हुआ उग्र
Oct 15, 2026, 1:01:00 PM
CM सम्राट चौधरी आज पटना और मुजफ्फरपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास को देंगे रफ्तार
CM सम्राट चौधरी आज पटना और मुजफ्फरपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास को देंगे रफ्तार
Oct 15, 2026, 12:38:00 PM