अखाड़ा जुलूस के दौरान सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक के पास अखाड़ा जुलूस के दौरान अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफ़रातफ़री और तनाव का माहौल बन गया।

अखाड़ा जुलूस के दौरान सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक के पास अखाड़ा जुलूस के दौरान अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफ़रातफ़री और तनाव का माहौल बन गया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र निवासी शिवजी के 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शहर में अखाड़ा जुलूस निकाला जा रहा था। जैसे ही जुलूस पुरानी चौक के समीप पहुँचा, बदमाशों ने भीड़ का फायदा उठाकर विकास कुमार को बेहद करीब से सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही विकास लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और विकास को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं वारदात की खबर मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुँचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर छानबीन शुरू कर दी है। हमलावरों की शिनाख्त के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित तनाव या आक्रोश को रोकने के लिए पुरानी चौक सहित सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस आपसी रंजिश और जुलूस के दौरान हुए तात्कालिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जाँच कर रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि अपराधियों को जल्द ही चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

अखाड़ा जुलूस के दौरान सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात
अखाड़ा जुलूस के दौरान सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात
Aug 28, 2026, 9:28:00 PM
नेपाल जल प्रलय: झारखंड के महेंद्र विश्वकर्मा लापता, परिजनों ने लगाई भारत सरकार से गुहार
नेपाल जल प्रलय: झारखंड के महेंद्र विश्वकर्मा लापता, परिजनों ने लगाई भारत सरकार से गुहार
Aug 28, 2026, 9:24:00 PM
कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की शिक्षा मंत्री ने भी उतारी आरती
कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की शिक्षा मंत्री ने भी उतारी आरती
Aug 28, 2026, 9:09:00 PM
टीआरई-4 में संगीत विषय की बढ़ाई गईं 111 रिक्तियां : शिक्षा मंत्री
टीआरई-4 में संगीत विषय की बढ़ाई गईं 111 रिक्तियां : शिक्षा मंत्री
Aug 28, 2026, 9:05:00 PM
अवैध कोयले पर सीआईएसएफ की एक और बड़ी कार्रवाई, 113.32 टन अवैध कोयला जब्त
अवैध कोयले पर सीआईएसएफ की एक और बड़ी कार्रवाई, 113.32 टन अवैध कोयला जब्त
Aug 28, 2026, 8:58:00 PM
पत्नी की हत्या और दुष्कर्म के मामला, अदालत का सख्त फैसला, पति को आजीवन कारावास
पत्नी की हत्या और दुष्कर्म के मामला, अदालत का सख्त फैसला, पति को आजीवन कारावास
Aug 28, 2026, 8:45:00 PM
पुलिस थानों में CCTV नहीं लगने पर हाईकोर्ट नाराज, DGP को अवमानना नोटिस
पुलिस थानों में CCTV नहीं लगने पर हाईकोर्ट नाराज, DGP को अवमानना नोटिस
Aug 28, 2026, 7:17:00 PM
बिहार में कई IAS अफसरों का तबादला, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, दो पूर्व DM को नई पोस्टिंग
बिहार में कई IAS अफसरों का तबादला, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, दो पूर्व DM को नई पोस्टिंग
Aug 28, 2026, 5:31:00 PM
बिना हेलमेट चलने वालों को महिला पुलिसकर्मियों ने बांधा रक्षा सूत्र
बिना हेलमेट चलने वालों को महिला पुलिसकर्मियों ने बांधा रक्षा सूत्र
Aug 28, 2026, 3:29:00 PM
एमएस कॉलेज में अपराध की बड़ी साजिश का खुलासा
एमएस कॉलेज में अपराध की बड़ी साजिश का खुलासा
Aug 28, 2026, 2:50:00 PM