बिहार-झारखंड का मोस्ट वांटेड शूटर मोहम्मद दानिश इकबाल हजारीबाग से गिरफ्तार

बिहार-झारखंड का मोस्ट वांटेड शूटर मोहम्मद दानिश इकबाल हजारीबाग से गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोस्ट वांटेड शार्प शूटर और कुख्यात अपराधी मोहम्मद दानिश इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार और झारखंड के कई जिलों में सक्रिय यह अपराधी लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस ने उसे हजारीबाग के नगमा टोल प्लाजा से दबोचा है।
गौरतलब है कि बिहार सरकार ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

दानिश इकबाल, 20 सितंबर को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अपराधी उत्तम यादव का करीबी था। दोनों मिलकर झारखंड और बिहार में हत्या, लूट, फिरौती, अपहरण और फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। उत्तम यादव के मारे जाने के बाद दानिश फरार हो गया था और लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा।

उदय साव हत्याकांड में भी शामिल रहा दानिश
हजारीबाग के पूर्व मुखिया और कांग्रेस नेता उदय साव की हत्या में भी दानिश की भूमिका रही है। पूछताछ में उसने खुद स्वीकार किया कि 2 दिसंबर की शाम 7 बजे उसने ही उदय साव पर पहली गोली चलाई थी, और जब वे नहीं गिरे, तो उत्तम यादव ने दूसरी गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दानिश के पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, फर्जी आधार और पैन कार्ड बरामद किए हैं।

गया जिले का रहने वाला है अपराधी
दानिश इकबाल गया जिले के शेरघाटा थाना क्षेत्र के रमना मोहल्ला का निवासी है। उस पर गया, औरंगाबाद, चतरा और हजारीबाग में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। वह शक्ति गिरी उर्फ साइको टाइगर और फोटो खान जैसे अपराधियों के साथ मिलकर गैंग चलाता था।

कई मामलों में वांछित
दानिश का नाम गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में अनवर अली हत्याकांड में भी आया था। इसके अलावा उसने गुरुवा थाना क्षेत्र में भारत माला प्रोजेक्ट कैंप पर मजदूरों के साथ मारपीट और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था।
साल 2025 की 4 जनवरी को उसने डॉ. तपेश्वर प्रसाद की क्लिनिक पर बम फेंककर हत्या की कोशिश भी की थी।

उसके खिलाफ हजारीबाग के लोहसिंघना थाना, आमस थाना, गुरुवा थाना और शेरघाटी थाना में पांच से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Trending News

बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM
खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित
खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित
Aug 29, 2026, 5:28:00 PM
संथाली पेपर में 'आउट ऑफ सिलेबस' सवालों पर भड़के अभ्यर्थी, रांची कूच की चेतावनी
संथाली पेपर में 'आउट ऑफ सिलेबस' सवालों पर भड़के अभ्यर्थी, रांची कूच की चेतावनी
Aug 29, 2026, 5:21:00 PM
बीएसइबी ने बढाई तारीख, अब 15 सितंबर तक करें एसटीइटी परीक्षा के लिए आवेदन
बीएसइबी ने बढाई तारीख, अब 15 सितंबर तक करें एसटीइटी परीक्षा के लिए आवेदन
Aug 29, 2026, 5:14:00 PM
राज्य में अब झील-तालाब से नदियों तक दिखेगा पर्यटन का नया रंग, 12 लाख पर्यटकों को आकर्षित करने की तैयारी
राज्य में अब झील-तालाब से नदियों तक दिखेगा पर्यटन का नया रंग, 12 लाख पर्यटकों को आकर्षित करने की तैयारी
Aug 29, 2026, 5:02:00 PM