गिरिडीह में रिश्वतखोर जेई गिरफ्तार, एसीबी ने 5 हजार लेते रंगे हाथों दबोचा

गिरिडीह में रिश्वतखोर जेई गिरफ्तार, एसीबी ने 5 हजार लेते रंगे हाथों दबोचा

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत हजारीबाग स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड में पदस्थापित मनरेगा के जूनियर इंजीनियर अंकुश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के पास से 5,000 रुपये की राशि बरामद की गई है।

मामले की शुरुआत धनवार प्रखंड निवासी महेश कुमार साव की शिकायत से हुई। उन्होंने अपने क्षेत्र में सरकारी योजना के तहत एक डोभा (तालाब) का निर्माण कराया था। आरोप है कि इस कार्य से जुड़े बकाया भुगतान को स्वीकृत कराने और संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के लिए जूनियर इंजीनियर लगातार पैसे की मांग कर रहा था। कई बार अनुरोध के बावजूद जब बिना रिश्वत काम नहीं हुआ, तो पीड़ित ने एसीबी से संपर्क किया।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले आरोपों की पुष्टि की। जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाने की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत शनिवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी इंजीनियर को पैसे दिए, मौके पर मौजूद एसीबी अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान जब्त की गई राशि पर पहले से रासायनिक पदार्थ लगाया गया था, जिससे आरोपी के खिलाफ सबूत पुख्ता हो सके। एसीबी अब आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM