गिरिडीह में चार मंजिला इमारत की छत पर लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

गिरिडीह में चार मंजिला इमारत की छत पर लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

गिरिडीह शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित कालीबाड़ी चौक में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बहुमंजिला इमारत की छत पर बने स्टोर रूम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और आसपास के इलाके में धुआं फैलने लगा, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।

यह इमारत व्यवसायी पशुपतिनाथ टिबड़ेवाल की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, भवन के निचले हिस्से में दुकान संचालित होती है, जबकि परिवार पहली मंजिल पर निवास करता है। छत पर बने कमरे में घर और दुकान से जुड़ा पुराना व अनुपयोगी सामान रखा गया था। घटना की जानकारी सबसे पहले पड़ोसियों ने फोन कर दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य छत पर पहुंचे और आग को फैलता हुआ देखा।

शुरुआती स्तर पर परिजनों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटों की तीव्रता के आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे तक लगातार प्रयास कर आग पर नियंत्रण पाया।

बताया जा रहा है कि स्टोर रूम में डीजल से चलने वाला जनरेटर, बिजली के उपकरण और तार रखे हुए थे। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Trending News

निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM
वैशाली में गंगा नदी में डूबी नाव, 10 लोगों के लापता होने की खबर, पहुंचे  DM-SP
वैशाली में गंगा नदी में डूबी नाव, 10 लोगों के लापता होने की खबर, पहुंचे DM-SP
Sep 08, 2026, 4:05:00 PM
'लालू सत्ता के लिए अपना चाल-चरित्र नहीं बदलता' Video जारी कर बोले-नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया
'लालू सत्ता के लिए अपना चाल-चरित्र नहीं बदलता' Video जारी कर बोले-नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया
Sep 08, 2026, 3:41:00 PM