सत्या पासवान हत्याकांड: आरोपी इकबाल खान को 2 साल की कठोर कैद

सत्या पासवान हत्याकांड: आरोपी इकबाल खान को 2 साल की कठोर कैद

झारखंड के गढ़वा जिले से अहम खबर है। यहां चर्चित सत्या पासवान हत्याकांड से जुड़े मामले में नगर उंटारी अनुमंडलीय न्यायालय ने आरोपी इकबाल खान को आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने इकबाल खान को दो 2 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने आरोपी पर 2,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर एक माह की अतिरिक्त जेल की सजा भुगतनी होगी।

पुलिस के अनुसार, 17 दिसंबर 2024 को नगर थाना की टीम ने तत्कालीन थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी इकबाल खान को चेरवाडीह जंगल के पास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सत्या पासवान की गोली मारकर हत्या करने की बात स्वीकार की थी। 

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक, एक मोबाइल फोन, एक अवैध देशी पिस्टल और 7.65 एमएम की चार जिंदा गोलियां बरामद की थीं। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए आर्म्स एक्ट के तहत दो वर्ष की कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।

गढवा से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM