किसानों और सरकार की कदमताल लाई रंग, बिहार में गन्ना क्षेत्र विस्तार ने पकड़ा जोर

राज्य के किसानों और सरकार के बीच बेहतर तालमेल एवं संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य में गन्ना उत्पादन क्षेत्र में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है।

किसानों और सरकार की कदमताल लाई रंग, बिहार में गन्ना क्षेत्र विस्तार ने पकड़ा जोर

राज्य के किसानों और सरकार के बीच बेहतर तालमेल एवं संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य में गन्ना उत्पादन क्षेत्र में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार द्वारा गन्ना क्षेत्र विस्तार और प्रोत्साहन के लिए उठाए गए कदमों के कारण राज्य भर के किसानों ने उत्साहपूर्वक गन्ना खेती का दायरा बढ़ाया है, जिससे राज्य में चीनी उद्योग के एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में राज्य में कुल गन्ना आच्छादन क्षेत्र 4,80,000 एकड़ था, जो अब 10,000 एकड़ बढ़कर 4,90,000 एकड़ पहुंच गया है। गन्ना आच्छादन क्षेत्र में यह बढ़ोतरी राज्य में स्थापित की जाने वाली नई चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में कच्चे माल (गन्ने) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में उत्साहजनक परिणाम है ।

इस बड़ी उपलब्धि के पीछे सरकार द्वारा संचालित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का एकीकृत  क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर गन्ना उद्योग विभाग का प्रयास है। मुख्य रूप से 'गन्ना विकास योजना', 'गन्ना यांत्रिकीकरण योजना', 'बीज विकास योजना' और 'गन्ना नर्सरी योजना' जैसी पहलों ने किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज और बेहतर कृषि उपकरण अपनाने में मदद कर रही हैं । सरकार  और किसानों के इस संयुक्त कदमताल से खेती की लागत कम हो रही है और उत्पादकता में वृद्धि हो रही है।

गन्ना उत्पादन क्षेत्र में हुआ यह विस्तार चीनी मिलों की व्यावसायिक व्यवहार्यता को मजबूती प्रदान करेगा साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा। इस प्रयास से राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि होगी, जिससे बिहार चीनी उत्पादन के क्षेत्र में पुनः एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।

Trending News

किसानों और सरकार की कदमताल लाई रंग, बिहार में गन्ना क्षेत्र विस्तार ने पकड़ा जोर
किसानों और सरकार की कदमताल लाई रंग, बिहार में गन्ना क्षेत्र विस्तार ने पकड़ा जोर
Aug 01, 2026, 10:42:00 PM
मंत्री के सामने ही डेटा एंट्री ऑपरेटर ने मांगी रिश्वत, स्पीकर पर सुनते ही सेवा समाप्त करने का निर्देश
मंत्री के सामने ही डेटा एंट्री ऑपरेटर ने मांगी रिश्वत, स्पीकर पर सुनते ही सेवा समाप्त करने का निर्देश
Aug 01, 2026, 7:40:00 PM
मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय: मिलेगा आधुनिक स्वरूप, मॉडल लाइब्रेरी के विकास कार्यों को उपायुक्त ने दी गति
मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय: मिलेगा आधुनिक स्वरूप, मॉडल लाइब्रेरी के विकास कार्यों को उपायुक्त ने दी गति
Aug 01, 2026, 7:30:00 PM
मां की एक डांट और बेटी ने उठा लिया घातक कदम
मां की एक डांट और बेटी ने उठा लिया घातक कदम
Aug 01, 2026, 7:13:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, यहां मिले 40 नये वाहन, डीसी, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, यहां मिले 40 नये वाहन, डीसी, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी
Aug 01, 2026, 7:11:00 PM
परिवहन कार्यालय में अव्यवस्था से नाराज ट्रक ऑनर एसोसिएशन, कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी
परिवहन कार्यालय में अव्यवस्था से नाराज ट्रक ऑनर एसोसिएशन, कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी
Aug 01, 2026, 7:01:00 PM
लाल खून का काला कारोबार, प्रशासन सख्त, निजी ब्लड बैंकों की होगी औचक जांच
लाल खून का काला कारोबार, प्रशासन सख्त, निजी ब्लड बैंकों की होगी औचक जांच
Aug 01, 2026, 6:53:00 PM
बिहार के लोगों का बिजली बिल जीरो, 'सोलर मेला 2026' का आयोजन
बिहार के लोगों का बिजली बिल जीरो, 'सोलर मेला 2026' का आयोजन
Aug 01, 2026, 6:41:00 PM
सीएसपी में दिनदहाड़े बड़ी लूट, महज एक मिनट में कांड कर हुए फरार
सीएसपी में दिनदहाड़े बड़ी लूट, महज एक मिनट में कांड कर हुए फरार
Aug 01, 2026, 6:11:00 PM
जमीनी हालात जानने पटना पहुंचे सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, राहुल गांधी को सौंपेंगे रिपोर्ट
जमीनी हालात जानने पटना पहुंचे सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, राहुल गांधी को सौंपेंगे रिपोर्ट
Aug 01, 2026, 5:48:00 PM