डिक्की से बरामद हुआ प्रतिबंधित मांस, बजरंग दल और ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया तस्कर

जामताड़ा जिला अंतर्गत करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के बरमुंडी पंचायत अंतर्गत बन भीतर गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक संदिग्ध तस्करी का भंडाफोड़ किया।

जानकारी के अनुसार, गांव के समीप एक लाल रंग की इलेक्ट्रॉनिक बाइक खड़ी देखकर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। बाइक के पास खड़ा युवक पूछताछ में बार-बार बात घुमा रहा था। शक बढ़ने पर ग्रामीणों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी।

इसके बाद सभी ने मिलकर बाइक की डिक्की की जांच की। डिक्की खोलते ही अंदर पांच प्लास्टिक के पैकेट मिले, जिनमें प्रतिबंधित मांस होने का संदेह जताया जा रहा है।

पकड़े गए युवक की पहचान दाऊद मियां, निवासी ग्राम मुरली पहाड़ी, पोस्ट नारायणपुर, जिला जामताड़ा के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना करमाटांड़ थाना को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अलकनाथ चौबे पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी, ई-बाइक और बरामद पैकेटों को जब्त कर थाने ले आई।

थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद सामग्री को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद पूरे इलाके में दिनभर चर्चा बनी रही। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाने को दें ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश

Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता

Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश

Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण

Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री

Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति

Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव

Oct 16, 2026, 6:24:00 PM