मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय: मिलेगा आधुनिक स्वरूप, मॉडल लाइब्रेरी के विकास कार्यों को उपायुक्त ने दी गति

पलामू के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन के अंतर्गत स्वीकृत 87 लाख की विकास योजना के कार्यों की समीक्षा की।

मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय: मिलेगा आधुनिक स्वरूप, मॉडल लाइब्रेरी के विकास कार्यों को उपायुक्त ने दी गति

पलामू के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन के अंतर्गत स्वीकृत 87 लाख की विकास योजना के कार्यों की समीक्षा की। ज्ञात हो कि जिला पुस्तकालय प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के आलोक में उपायुक्त श्री शेखावत ने स्वयं पुस्तकालय का स्थल निरीक्षण कर विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पुस्तकालय भवन के प्रत्येक भाग का बारीकी से अवलोकन किया तथा पुस्तकालयाध्यक्ष मंजीत सिन्हा से पुस्तकालय के संचालन, उपलब्ध संसाधनों, पाठकों की सुविधाओं एवं भविष्य की विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय को राज्य की एक आधुनिक, तकनीक-संपन्न एवं आदर्श मॉडल लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, शोधार्थियों एवं आम पाठकों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संपूर्ण विद्युत वायरिंग के नवीनीकरण, विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कैबिन डेस्क सिस्टम जिसमें वार्म लाइट एवं मोबाइल/लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा हो, प्रथम तल पर स्मार्ट लाइब्रेरी सेक्शन, पुस्तकालय परिसर में ओपन रीडिंग ज़ोन, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, कैफेटेरिया, पार्किंग सुविधा तथा RFID आधारित आधुनिक पुस्तकालय प्रबंधन प्रणाली विकसित करने सहित अन्य आधारभूत एवं तकनीकी सुविधाओं के विस्तार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत 87 लाख की विकास योजना के अंतर्गत सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएँ, ताकि पुस्तकालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर जिले के युवाओं के लिए ज्ञान का उत्कृष्ट केंद्र बन सके।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पुराना समाहरणालय परिसर स्थित संदर्भ वीथिका में चल रहे सिविल एवं फर्नीचर निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस ऋत्विक मेहता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे, सूचना विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

मंत्री के सामने ही डेटा एंट्री ऑपरेटर ने मांगी रिश्वत, स्पीकर पर सुनते ही सेवा समाप्त करने का निर्देश
मंत्री के सामने ही डेटा एंट्री ऑपरेटर ने मांगी रिश्वत, स्पीकर पर सुनते ही सेवा समाप्त करने का निर्देश
Aug 01, 2026, 7:40:00 PM
मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय: मिलेगा आधुनिक स्वरूप, मॉडल लाइब्रेरी के विकास कार्यों को उपायुक्त ने दी गति
मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय: मिलेगा आधुनिक स्वरूप, मॉडल लाइब्रेरी के विकास कार्यों को उपायुक्त ने दी गति
Aug 01, 2026, 7:30:00 PM
मां की एक डांट और बेटी ने उठा लिया घातक कदम
मां की एक डांट और बेटी ने उठा लिया घातक कदम
Aug 01, 2026, 7:13:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, यहां मिले 40 नये वाहन, डीसी, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, यहां मिले 40 नये वाहन, डीसी, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी
Aug 01, 2026, 7:11:00 PM
परिवहन कार्यालय में अव्यवस्था से नाराज ट्रक ऑनर एसोसिएशन, कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी
परिवहन कार्यालय में अव्यवस्था से नाराज ट्रक ऑनर एसोसिएशन, कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी
Aug 01, 2026, 7:01:00 PM
लाल खून का काला कारोबार, प्रशासन सख्त, निजी ब्लड बैंकों की होगी औचक जांच
लाल खून का काला कारोबार, प्रशासन सख्त, निजी ब्लड बैंकों की होगी औचक जांच
Aug 01, 2026, 6:53:00 PM
बिहार के लोगों का बिजली बिल जीरो, 'सोलर मेला 2026' का आयोजन
बिहार के लोगों का बिजली बिल जीरो, 'सोलर मेला 2026' का आयोजन
Aug 01, 2026, 6:41:00 PM
सीएसपी में दिनदहाड़े बड़ी लूट, महज एक मिनट में कांड कर हुए फरार
सीएसपी में दिनदहाड़े बड़ी लूट, महज एक मिनट में कांड कर हुए फरार
Aug 01, 2026, 6:11:00 PM
जमीनी हालात जानने पटना पहुंचे सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, राहुल गांधी को सौंपेंगे रिपोर्ट
जमीनी हालात जानने पटना पहुंचे सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, राहुल गांधी को सौंपेंगे रिपोर्ट
Aug 01, 2026, 5:48:00 PM
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, प्रीति पवार के बाद जैस्मिन ने भी जीता गोल्ड
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, प्रीति पवार के बाद जैस्मिन ने भी जीता गोल्ड
Aug 01, 2026, 4:46:00 PM