मां की एक डांट और बेटी ने उठा लिया घातक कदम

पलामू जिले से एक दर्दनाक खबर है। यहां मां की डांट से आहत होकर एक युवती ने घातक कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में एडमिट किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

मां की एक डांट और बेटी ने उठा लिया घातक कदम

पलामू जिले से एक दर्दनाक खबर है। यहां मां की डांट से आहत होकर एक युवती ने घातक कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में एडमिट किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद घर में मातम है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली खबर के अनुसार जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां अपनी मां की डांट से आहत होकर एक युवती ने घातक कदम उठा लिया और घर में रखे कीटनाशक की दवा को पी लिया। मिली जानकारी के अनुसार मां ने किसी बात पर युवती को डांट लगायी थी। कीट नाशक पीने के बाद युवती की हालत खराब होने लगी। जिसके बाद उसे पहले हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया। वहां हालत गंभीर होता देख उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मेदिनीनगर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर युवती की मौत की खबर सामने आते ही घर में मातम पसर गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

मंत्री के सामने ही डेटा एंट्री ऑपरेटर ने मांगी रिश्वत, स्पीकर पर सुनते ही सेवा समाप्त करने का निर्देश
मंत्री के सामने ही डेटा एंट्री ऑपरेटर ने मांगी रिश्वत, स्पीकर पर सुनते ही सेवा समाप्त करने का निर्देश
Aug 01, 2026, 7:40:00 PM
मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय: मिलेगा आधुनिक स्वरूप, मॉडल लाइब्रेरी के विकास कार्यों को उपायुक्त ने दी गति
मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय: मिलेगा आधुनिक स्वरूप, मॉडल लाइब्रेरी के विकास कार्यों को उपायुक्त ने दी गति
Aug 01, 2026, 7:30:00 PM
मां की एक डांट और बेटी ने उठा लिया घातक कदम
मां की एक डांट और बेटी ने उठा लिया घातक कदम
Aug 01, 2026, 7:13:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, यहां मिले 40 नये वाहन, डीसी, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, यहां मिले 40 नये वाहन, डीसी, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी
Aug 01, 2026, 7:11:00 PM
परिवहन कार्यालय में अव्यवस्था से नाराज ट्रक ऑनर एसोसिएशन, कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी
परिवहन कार्यालय में अव्यवस्था से नाराज ट्रक ऑनर एसोसिएशन, कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी
Aug 01, 2026, 7:01:00 PM
लाल खून का काला कारोबार, प्रशासन सख्त, निजी ब्लड बैंकों की होगी औचक जांच
लाल खून का काला कारोबार, प्रशासन सख्त, निजी ब्लड बैंकों की होगी औचक जांच
Aug 01, 2026, 6:53:00 PM
बिहार के लोगों का बिजली बिल जीरो, 'सोलर मेला 2026' का आयोजन
बिहार के लोगों का बिजली बिल जीरो, 'सोलर मेला 2026' का आयोजन
Aug 01, 2026, 6:41:00 PM
सीएसपी में दिनदहाड़े बड़ी लूट, महज एक मिनट में कांड कर हुए फरार
सीएसपी में दिनदहाड़े बड़ी लूट, महज एक मिनट में कांड कर हुए फरार
Aug 01, 2026, 6:11:00 PM
जमीनी हालात जानने पटना पहुंचे सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, राहुल गांधी को सौंपेंगे रिपोर्ट
जमीनी हालात जानने पटना पहुंचे सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, राहुल गांधी को सौंपेंगे रिपोर्ट
Aug 01, 2026, 5:48:00 PM
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, प्रीति पवार के बाद जैस्मिन ने भी जीता गोल्ड
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, प्रीति पवार के बाद जैस्मिन ने भी जीता गोल्ड
Aug 01, 2026, 4:46:00 PM