गढ़वा के स्कूल में विदाई समारोह पर विवाद, वायरल वीडियो के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

गढ़वा के स्कूल में विदाई समारोह पर विवाद, वायरल वीडियो के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबरिया में आयोजित विदाई समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है, जबकि दो अन्य शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के विदाई कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में डीजे साउंड सिस्टम लगाया गया था। इस दौरान अश्लील और अशोभनीय गीत बजाए जा रहे थे। वीडियो में यह भी देखा गया कि कुछ शिक्षक और प्रभारी प्रधानाध्यापक छात्राओं के साथ नृत्य करते नजर आ रहे हैं। विभाग के अनुसार यह आचरण विद्यालय की गरिमा और शिक्षकीय मर्यादा के खिलाफ है।

प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल निलंबित किया गया

प्राथमिक जांच में आरोपों को गंभीर मानते हुए झारखंड सरकारी सेवक नियमावली, 2016 के तहत प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, गढ़वा तय किया गया है। साथ ही उन्हें इस अवधि में कार्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करनी होगी। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा।

इस मामले में सहायक शिक्षक पुरुषोत्तम पंडित और सुबेश्वर राम की भूमिका भी अनुचित पाई गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।

दो दिनों में मांगी गई कार्रवाई रिपोर्ट

विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस प्रकरण में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट दो दिनों के भीतर जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना को उपलब्ध कराई जाए। इसकी एक प्रति जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को भी भेजने को कहा गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों में अनुशासन, नैतिकता और शैक्षणिक माहौल बनाए रखना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि कोई शिक्षक अपनी मर्यादा के विरुद्ध आचरण करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM