जमशेदपुर पुलिस में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

जमशेदपुर पुलिस में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय ने देर रात आदेश जारी कर 17 थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिसके बाद कई थानों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को अब सीतारामडेरा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सीतारामडेरा के प्रभारी रहे निरंजन कुमार को बर्मामाइंस थाना भेजा गया है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को उनके पद से हटाकर जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को साकची सीसीआर में तैनात किया गया है।

सर्किल इंस्पेक्टर स्तर पर भी बदलाव

इस प्रशासनिक फेरबदल में कई सर्किल इंस्पेक्टरों की भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को साकची थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। घाटशिला थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह को मुसाबनी का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि मुसाबनी के सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर को बागबेड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

जादूगोड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद को टेल्को थाना का प्रभारी बनाया गया है। साकची सीसीआर में कार्यरत फैज़ अहमद को सिदगोड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जमशेदपुर कोर्ट में सुरक्षा प्रभारी रहे राजेंद्र मुंडा को घाटशिला थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कुछ अधिकारियों को किया गया लाइन हाजिर

इसके अलावा अजय कुमार ठाकुर को पटमदा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार और जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं नीरज कुमार को बोड़ाम का नया थाना प्रभारी और ईश्वर दयाल मुंडा को जादूगोड़ा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह तबादला कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कामकाज को बेहतर ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है। सभी नए तैनात अधिकारियों को अपने-अपने थानों में तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM