जमशेदपुर : SSP की सख्ती के बाद बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दबोचा गया मनीष सिंह

जमशेदपुर : SSP की सख्ती के बाद बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दबोचा गया मनीष सिंह

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में रंगदारी वसूली और आपराधिक गतिविधियों के आरोप में वांछित चल रहे मनीष सिंह को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। उसे सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल स्थित एक रिसॉर्ट से पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस थाने में उससे पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क व अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मनीष सिंह पर जुगसलाई इलाके के कई व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के आरोप हैं। इस वजह से स्थानीय कारोबारी काफी समय से परेशान थे। पुलिस को लगातार इन शिकायतों के संबंध में सूचनाएं मिल रही थीं कि वह इलाके में वसूली के साथ अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी सक्रिय है।

इस मामले में पुलिस को अहम सफलता तब मिली जब कुछ दिन पहले मनीष के दो सहयोगियों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा गोलमुरी थाना क्षेत्र में उसके सात अन्य साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा था। इन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस को मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण सुराग मिले।

SSP की कार्रवाई के बाद तेज हुई पुलिस की सक्रियता

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी को देखते हुए एसएसपी ने दो दिन पहले जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को निलंबित कर दिया था। उनकी जगह गुलाम रब्बानी को नया थाना प्रभारी बनाया गया। पदभार संभालने के बाद नई टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मनीष सिंह को पकड़ लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही रंगदारी वसूली और उससे जुड़े अन्य मामलों में मनीष सिंह की भूमिका की भी जांच जारी है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM