जमशेदपुर : अंधविश्वास में युवक ने ली दोस्त की जान, आरोपी गिरफ्तार

jamshedpur

जमशेदपुर के गोलमुरी इलाके के गाढ़ाबासा में सोमवार देर रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास में फंसे एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया और मौके से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक अजय उर्फ झंटू पेंट की दुकान में काम करता था, जबकि उसका दोस्त संदीप तंत्र विद्या और अंधविश्वास में गहरा विश्वास रखता था। सोमवार रात संदीप ने अजय को अपने कमरे बुलाया और शराब पिलाई। करीब 12 बजे, उसने अजय का गला रेत दिया।

स्थानीय लोगों ने अजय की चीखें सुनकर कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ा था। घटना के दौरान हुए संघर्ष में संदीप भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

अजय को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अजय हाल ही में अपने पिता को खो चुका था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी संदीप से पूछताछ कर रही है।

Trending News

वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
Oct 13, 2026, 10:10:00 PM
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM