छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का DC-SSP ने लिया जायजा, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डा. ऐहतेशाम वकारिब ने विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का DC-SSP ने लिया जायजा, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डा. ऐहतेशाम वकारिब ने विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के घाटों तक आने-जाने वाले मार्गों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों के आसपास की व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

DC और SSP ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरा करने को कहा

उपायुक्त और एसएसपी ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरा करने को कहा। वाहन चालकों से निर्धारित समय के अनुसार, यात्रा की योजना बनाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जमशेदपुर के मानगो में मानव सेवा की मिसाल देखने को मिली

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जमशेदपुर के मानगो में मानव सेवा की मिसाल देखने को मिली। मानगो प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से 2100 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले सूप और पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता भी मौजूद रहीं। 

जरूरतमंद महिलाओं को छठ पूजा की सामग्री उपलब्ध कराई गई

इस दौरान जरूरतमंद महिलाओं को छठ पूजा की सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी व्रतधारी को महापर्व मनाने में परेशानी न हो। वहीं मानगो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह आयोजनकर्ता ईश्वर सिंह ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से लगातार इस निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद छठ व्रतधारी महिलाओं की मदद करना है, ताकि सभी महिलाएं पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ छठ महापर्व संपन्न कर सकें।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM