जमशेदपुर के गोलमुरी में अपराधियों का तांडव, फल व्यवसायी को गोली मारकर फरार

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात अपराधियों ने एक फल व्यवसायी को निशाना बनाते हुए उसे गोली मार दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान कन्हैया यादव के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर अवस्था में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना गोलमुरी थाना के समीप स्थित प्ले ग्राउंड के पास हुई। अचानक हुई फायरिंग के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को खंगालना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुनील चौधरी ने बताया कि अपराधी गोली मारकर भाग निकले हैं। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

Trending News

PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...

Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी

Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द

Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी

Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला

Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर

Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद

Sep 08, 2026, 6:24:00 PM