छठ महापर्व: नहाय-खाय कल, घाटों पर गंदगी का अंबार, लोगों में नाराजगी
जमशेदपुर: दोमोहानी में अभी भी दुर्गा पूजा विसर्जन की मूर्ति पड़ी हुई है और गंदगी का अंबार देखने को मिल रहा है। छठ साफ-सफाई का पर्व है, लेकिन नदी का पानी इतना गंदा है कि हर किसी की पहली पसंद अब उनका घर हो गया है।

जमशेदपुर: दोमोहानी में अभी भी दुर्गा पूजा विसर्जन की मूर्ति पड़ी हुई है और गंदगी का अंबार देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी दिखा रहा है कि छठ व्रतियों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, उन्हें पर्व पर सभी घाटों की साफ-सफाई देखने को मिलेगी, लेकिन स्थिति जैसी बोली जा रही है, वह घाटों पर देखने को नहीं मिल रहा है।
नदी का पानी पूरी तरह से गंदा है, जहां सीवरेज का पानी आ रहा है। नदी पूरी तरीके से काली दिख रही है। छठ साफ-सफाई का पर्व है, लेकिन नदी का पानी इतना गंदा है कि हर किसी की पहली पसंद अब उनका घर हो गया है। लोग ज्यादातर टेरेस पर छठ मनाने को मजबूर हो गए हैं।
हमने छठ घाटों का जायजा लिया और लोगों से बात की तो उनका क्या कहना है कि छठ साफ-सफाई का पर्व है, लेकिन नदी का पानी इतना गंदा है कि हर किसी की पहली पसंद अब उनका घर हो गया है। लोग ज्यादातर टेरेस पर छठ मनाने को मजबूर हो गए हैं। मान्यता यह है कि बहते पानी में छठ मनाया जाता है, लेकिन आखिर जमशेदपुर के लोग करें भी तो क्या करें। नदियों की स्थिति ऐसी खराब हो गई है कि हर कोई अपने घरों पर छठ मनाने के लिए मजबूर हो गया है।
सवाल यह है कि जब प्रशासन ने घाटों की सफाई के दावे किए थे, तो फिर दोमोहानी जैसे प्रमुख घाट पर अब तक गंदगी क्यों है? व्रती चाहते हैं कि पर्व से पहले घाटों की तत्काल सफाई हो, ताकि वे पूरी आस्था के साथ नदी में अर्घ्य दे सकें।
जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट













