साकची में जाम से निजात के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, फुटपाथी दुकानों और खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई तेज

साकची में जाम से निजात के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, फुटपाथी दुकानों और खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई तेज

साकची इलाके में बढ़ते यातायात जाम से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को प्रशासन की ओर से व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई साकची गोलचक्कर से लेकर आम बगान चौक तक फैली रही, जिसमें सड़क किनारे लगे ठेले, खोमचे, फुटपाथी दुकानें तथा दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों को हटाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए हलचल मच गई, लेकिन टीम ने लगातार लोगों को समझाकर रास्ता खाली कराया।

अभियान का नेतृत्व जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारी कृष्ण कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि जाम की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए यह मुहिम लगातार चलती रहेगी। कई खोमचे और अस्थायी दुकानें हटाई गईं, लेकिन अभियान खत्म होते ही कुछ दुकानदार फिर से सामान सजाने लग गए। टीम ने उन्हें चेतावनी देकर दोबारा हटाया।

रास्ते पर खड़े चार पहिया वाहनों को भी हटाने को कहा गया, लेकिन कई वाहन मालिकों ने बार-बार आग्रह करने के बावजूद गाड़ी नहीं हटाई। इसके बाद पुलिस ने मजबूरी में ऐसे वाहनों और अनलॉक खड़ी बाइकों के टायरों की हवा निकाल दी, ताकि रास्ता बाधित न हो और ट्रैफिक सुचारू रहे।

प्रशासन का कहना है कि साकची में जाम की समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे तथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

Trending News

बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
Aug 31, 2026, 5:15:00 PM
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
Aug 31, 2026, 4:32:00 PM
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
Aug 31, 2026, 3:57:00 PM
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
Aug 31, 2026, 3:47:00 PM
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
Aug 31, 2026, 3:40:00 PM
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 3:18:00 PM
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
Aug 31, 2026, 3:14:00 PM
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Aug 31, 2026, 3:03:00 PM
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
Aug 31, 2026, 2:52:00 PM