कोल्हान विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह 26 नवंबर को, 129 टॉपर होंगे सम्मानित

कोल्हान विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह 26 नवंबर को, 129 टॉपर होंगे सम्मानित

कोल्हान विश्वविद्यालय अपने छठे दीक्षांत समारोह का आयोजन 26 नवंबर 2025 को बड़े पैमाने पर करने जा रहा है। विश्वविद्यालय मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कुलपति के अनुसार, इस बार दीक्षांत समारोह में 2021, 2022, 2023 और 2024 बैच के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। कुल 129 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे, जिनमें 33 स्नातक और 96 स्नातकोत्तर विद्यार्थी शामिल हैं।

चारों सत्रों के चांसलर अवार्ड के लिए करीम सिटी कॉलेज की आरती मिश्रा, केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज के शिखर राज मिश्रा, को-ऑपरेटिव कॉलेज की स्वीटी कुमारी और करीम सिटी कॉलेज के नितिन कुमार गुप्ता का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त 79 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। कुल 195 उपाधिधारक इस समारोह में भाग लेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे परंपरागत अकादमिक शोभायात्रा से होगी, जिसमें कुलपति, मुख्य अतिथि, सिंडिकेट और सीनेट सदस्य सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे। सभी गणमान्यजन सफेद कुर्ता-पैजामा, खादी की बंडी और उत्तरीय में नजर आएंगे। 23 नवंबर को शोभायात्रा का रिहर्सल पूरा कर लिया गया है।

इस अवसर पर दिए जाने वाले स्वर्ण पदक को विशेष रूप से 40 ग्राम चांदी से तैयार किया गया है, जिस पर सोने की परत चढ़ाई गई है। पदक के एक ओर विश्वविद्यालय का प्रतीक चिन्ह और दूसरी ओर छात्र का नाम तथा सत्र अंकित रहेगा।

समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, मीडिया कवरेज और पार्किंग को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। मीडिया कर्मियों के लिए अलग स्टैंड बनाया गया है और प्रवेश पास के आधार पर ही होगा। मुख्य अतिथि का पारंपरिक नगाड़ों और नृत्य के साथ स्वागत किया जाएगा। पार्किंग टाटा कॉलेज मैदान में रहेगी, जबकि विश्वविद्यालय पदाधिकारियों के वाहन स्नातकोत्तर खंड में खड़े किए जाएंगे। साथ ही मेडिकल कैंप और अग्निशमन दल की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Trending News

बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
Aug 31, 2026, 5:15:00 PM
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
Aug 31, 2026, 4:32:00 PM
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
Aug 31, 2026, 3:57:00 PM
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
Aug 31, 2026, 3:47:00 PM
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
Aug 31, 2026, 3:40:00 PM
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 3:18:00 PM
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
Aug 31, 2026, 3:14:00 PM
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Aug 31, 2026, 3:03:00 PM
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
Aug 31, 2026, 2:52:00 PM