सारंडा जंगल में IED विस्फोट के चपेट में आयी हथिनी, तीन महीनों में तीसरी घटना

सारंडा जंगल में IED विस्फोट के चपेट में आयी हथिनी, तीन महीनों में तीसरी घटना

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित घने सारंडा जंगल से एक बार फिर चिंताजनक खबर आई है। मनोहरपुर प्रखंड के बांधटोली गांव के पास, कंपार्टमेंट संख्या 36 में एक मादा हाथी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई है। अनुमान है कि हथिनी की उम्र करीब 8 से 10 वर्ष के बीच है। उसके दाहिने अगले पैर में गहरा घाव है और उंगलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

वन विभाग को शक है कि यह हथिनी माओवादियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार देर रात की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पिछले तीन महीनों में सारंडा जंगल में हाथियों के घायल या मारे जाने की यह तीसरी घटना है, जिससे वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में गंभीर चिंता व्याप्त है।

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सोमवार सुबह विभागीय कर्मियों के साथ प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजय घोलटकर ने भी स्थल का दौरा किया। उन्होंने हथिनी को केले में दवाएं देकर एंटीबायोटिक और सूजन कम करने की औषधियां दीं।
डॉ. घोलटकर ने बताया कि घाव लगभग 6 से 7 दिन पुराना है और संभवतः किसी तीव्र धमाके या दबाव से हुआ है। उन्होंने भी आईईडी विस्फोट की संभावना से इंकार नहीं किया है। फिलहाल हथिनी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।

पहले भी दो हाथियों की गई जान

यह कोई पहली घटना नहीं है। जुलाई महीने में भी सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट की वजह से दो हाथियों की मौत हो चुकी है।
5 जुलाई को घायल हाथी को ट्रेंक्युलाइज कर इलाज के लिए लाया गया था, लेकिन इलाज शुरू होने के 40 मिनट के भीतर उसकी मौत हो गई। वहीं 9 जुलाई को एक अन्य हाथी ने भी इलाज शुरू होने के आधे घंटे में दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी को ही जिम्मेदार पाया गया था।

Trending News

गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
Oct 14, 2026, 11:30:00 AM
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान: हर्मू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान: हर्मू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
Oct 14, 2026, 11:17:00 AM
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
Oct 14, 2026, 10:48:00 AM
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
Oct 14, 2026, 10:32:00 AM
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Oct 14, 2026, 10:27:00 AM
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Oct 14, 2026, 10:26:00 AM
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
Oct 14, 2026, 9:55:00 AM
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
Oct 14, 2026, 9:43:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
Oct 14, 2026, 9:35:00 AM
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
Oct 14, 2026, 9:13:00 AM