गोलमुरी में राशन दुकान से 88 किलो डोडा बरामद, 56 वर्षीय दुकानदार गिरफ्तार

गोलमुरी में राशन दुकान से 88 किलो डोडा बरामद, 56 वर्षीय दुकानदार गिरफ्तार

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गोलमुरी पुलिस ने छापेमारी के दौरान 88 किलो डोडा चूरा जब्त कर एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिंदू बस्ती, लाइन नंबर-2 निवासी बलराम महतो (56) के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोलमुरी इलाके में डोडा की अवैध बिक्री और भंडारण किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर 10 फरवरी को दोपहर करीब 12:40 बजे बलराम महतो की राशन दुकान पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस को दुकान के अंदर प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखे गए 256 पैकेट डोडा चूरा मिले। जब्त सामग्री का कुल वजन 88 किलो बताया गया है। मौके पर मौजूद दुकानदार बलराम महतो को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

Trending News

PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM