दुमका : रिश्तों की मर्यादा हुई शर्मसार, साथ भागे सास-दामाद गुरुग्राम से गिरफ्तार

झारखंड के दुमका जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पारिवारिक रिश्तों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के माथाकेसो गांव की रहने वाली एक महिला अपने ही दामाद के साथ घर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बन गई।

जानकारी के अनुसार, महिला 5 मार्च को घर से बाहर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। कई दिनों तक तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया। अंततः 10 मार्च को उसके पति सिकंदर मंडल ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान तकनीकी साधनों का सहारा लिया। एएसआई जय प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की गई, जिससे दोनों के हरियाणा के गुरुग्राम में होने की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से वहां कार्रवाई की गई और दोनों को बरामद कर लिया गया।

थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि महिला अपनी इच्छा से दामाद के साथ गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। 

Trending News

मांझागढ़ चाकूबाजी मामला: नहीं बच सकी घायल युवक की जान, सिवान में छिपा बैठा मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sep 06, 2026, 1:44:00 PM
नदी किनारे कचरे का अंबार, लोगों की बढ़ी परेशानी, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

Sep 06, 2026, 1:18:00 PM
 26 शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड, डीएम ने लिया मौखिक टेस्ट

Sep 06, 2026, 1:05:00 PM
रफ्तार का कहर, ऑटो पलटने से महिला की मौत, हादसे के बाद NHAI पर भड़के लोग

Sep 06, 2026, 12:49:00 PM
बोकारो सेक्टर-6 में भीषण अगलगी, आग की लपटें देखकर बाजार में अफरा-तफरी

Sep 06, 2026, 12:38:00 PM
बाढ़ से त्राहिमाम, गंगा का बढ़ता जलस्तर, बिहार के कई जिलों में अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द

Sep 06, 2026, 12:19:00 PM
'मोदी जी ने कसी कमर, गरीबों को लूटकर अमीरों को कर देंगे मालामाल' तेजस्वी यादव ने किया जंग का ऐलान

Sep 06, 2026, 11:59:00 AM
जमुई में नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, सरफराज और तनवीर गिरफ्तार, 8 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

Sep 06, 2026, 11:43:00 AM
फर्स्ट क्लास में थर्ड क्लास काम, खूबसूरत लड़की की डर्टी स्टोरी ने सबको चौंकाया, बड़े-बड़े डॉक्टरों के साथ..मां-बाप और छोटी बहन भी...

Sep 06, 2026, 11:25:00 AM
जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क

Sep 06, 2026, 10:58:00 AM