विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति का दौरा, लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश

झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति द्वारा सोमवार को धनबाद जिले का दौरा किया गया।

विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति का दौरा, लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश

धनबाद : झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति द्वारा सोमवार को धनबाद जिले का दौरा किया गया। इस क्रम में परिसदन, धनबाद में समिति के सभापति सुरेश पासवान ने जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान समिति द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित विधानसभा में उठाए गए प्रश्नों, उनके अनुपालन की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों तथा संबंधित विभागों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस अवसर पर सभापति सुरेश पासवान ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा में सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रश्नों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सरकार और प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विधानसभा में उठाए गए प्रश्न आम जनता की समस्याओं एवं अपेक्षाओं से जुड़े होते हैं। ऐसे में संबंधित विभागों को इनके प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह रहते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने विभागीय प्रतिवेदनों में सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने तथा अनुपालन की स्थिति स्पष्ट रखने पर भी जोर दिया। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रश्नों एवं उनके अनुपालन की अद्यतन स्थिति से समिति को अवगत कराया गया। समिति ने विभागवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जनहित से जुड़े मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं करने का निर्देश दिया।

समिति ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


धनबाद से युधिष्ठिर की रिपोर्ट

Trending News

विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति का दौरा, लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश
विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति का दौरा, लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश
Nov 02, 2026, 8:04:00 PM
नशामुक्ति अभियान को लेकर एक्शन में DM, अफसरों को निर्देश-जमीन पर दिखना चाहिए असर
नशामुक्ति अभियान को लेकर एक्शन में DM, अफसरों को निर्देश-जमीन पर दिखना चाहिए असर
Nov 02, 2026, 8:00:00 PM
पीएम विश्वकर्मा योजना: लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग व मार्केटिंग पर कार्यक्रम आयोजित
पीएम विश्वकर्मा योजना: लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग व मार्केटिंग पर कार्यक्रम आयोजित
Nov 02, 2026, 7:58:00 PM
भोरे में कोचिंग के बाहर से उचक्के उड़ा ले गए छात्र की बाइक
भोरे में कोचिंग के बाहर से उचक्के उड़ा ले गए छात्र की बाइक
Nov 02, 2026, 7:53:00 PM
31 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआइ गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप
31 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआइ गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Nov 02, 2026, 7:48:00 PM
गोपालगंज में स्पीडी ट्रायल का असर: आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त मुकुल को 3 साल की सजा, जुर्माना भी...
गोपालगंज में स्पीडी ट्रायल का असर: आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त मुकुल को 3 साल की सजा, जुर्माना भी...
Nov 02, 2026, 7:42:00 PM
रेबल सीरीज के साथ कार्बन ने की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, लांच किए कई मॉडल
रेबल सीरीज के साथ कार्बन ने की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, लांच किए कई मॉडल
Nov 02, 2026, 7:34:00 PM
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 7:32:00 PM
एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Nov 02, 2026, 7:20:00 PM
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त एक्शन, 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त एक्शन, 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
Nov 02, 2026, 7:07:00 PM