पूजा में सपरिवार बिहार आये थे गृहस्वामी, चोरों ने लाखों की संपत्ति पर साफ किया हाथ

धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

पूजा में सपरिवार बिहार आये थे गृहस्वामी, चोरों ने लाखों की संपत्ति पर साफ किया हाथ

धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर के कई ताले तोड़कर अंदर घुसे और करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात के साथ 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना बरमसिया स्थित यमुना विहार कॉलोनी, फुटबॉल मैदान के समीप की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि रेलवे कर्मचारी सुधीर कुमार प्रसाद पूरे परिवार के साथ सप्तमी पूजा समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के गोपालगंज गए हुए थे। बंद पड़े घर की देखभाल के लिए एक महिला को रखा गया था। गुरुवार सुबह जब महिला घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद उसने घटना की जानकारी घर मालिक को दी। सुधीर प्रसाद ने अपने नजदीकी रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। दोपहर में जब रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व अन्य जगहों पर रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।

पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों के अनुसार, चोरों ने मुख्य दरवाजे पर लगे तीन तालों सहित घर के अन्य तालों को भी तोड़ दिया। इसके बाद घर में रखे करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि छोटे भाई की शादी के लिए खरीदे गए गहने, बर्तन और कपड़े भी चोरी हो गए हैं। 

वहीं, अधिवक्ता और परिवार के सदस्य प्रभाकर प्रसाद ने बताया कि घर के सभी लोग पूजा समारोह में शामिल होने के लिए बिहार गए हुए थे। बंद घर का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल धनसार थाना पुलिस को चोरी की सूचना दे दी गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरों ने बंद घर की रेकी कब और कैसे की और लाखों की चोरी की इस वारदात में कितने लोग शामिल थे?

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
Oct 15, 2026, 4:05:00 PM
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
Oct 15, 2026, 4:01:00 PM
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
Oct 15, 2026, 3:35:00 PM
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
Oct 15, 2026, 3:34:00 PM
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
Oct 15, 2026, 3:11:00 PM
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 2:57:00 PM
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
Oct 15, 2026, 2:37:00 PM
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
Oct 15, 2026, 2:32:00 PM
एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
Oct 15, 2026, 2:27:00 PM
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
Oct 15, 2026, 2:19:00 PM