यात्रीगण कृपया ध्यान दें! धनबाद-डीडीयू ट्रैक पर बढ़ेगी रफ्तार, सेमी हाई-स्पीड ट्रेन का रास्ता साफ; स्पीड ट्रायल आज

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! धनबाद-डीडीयू ट्रैक पर बढ़ेगी रफ्तार, सेमी हाई-स्पीड ट्रेन का रास्ता साफ; स्पीड ट्रायल आज

पूर्व मध्य रेलवे ने धनबाद से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) के बीच रेल यात्रा को और तेज बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस महत्वपूर्ण मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक ले जाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह इस सेक्शन का स्पीड ट्रायल करने वाले हैं।

यह परीक्षण डीडीयू से धनबाद के बीच विंडो ट्रेलिंग के जरिए किया जाएगा, जिसमें ट्रैक की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और हाल में किए गए सुधारों का बारीकी से मूल्यांकन किया जाएगा। ट्रायल के दौरान डीडीयू से गया तक डीडीयू मंडल के डीआरएम, जबकि गया से धनबाद तक धनबाद मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र भी मौजूद रहेंगे। यह पूरा निरीक्षण डीडीयू से प्रधानखंता तक प्रस्तावित है। इससे पहले महाप्रबंधक पटना से डीडीयू खंड का भी जायजा लेंगे।

दरअसल, हावड़ा से नई दिल्ली के बीच सेमी हाई-स्पीड ट्रेन संचालन की व्यापक योजना पर काम जारी है, जिसमें ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन को सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है। यह रेलखंड झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश को जोड़ता है, इसलिए इसे उच्च गति के लिए विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस मार्ग पर इससे पहले भी गति परीक्षण किए जा चुके हैं। अप्रैल 2025 में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाई गई थी, जिसमें लगभग 400 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे 55 मिनट में पूरी की गई थी। वहीं धनबाद से गया तक करीब 200 किलोमीटर का सफर 1 घंटे 57 मिनट में तय किया गया था।

तेज रफ्तार ट्रेनों के संचालन को ध्यान में रखते हुए ट्रैक को और मजबूत बनाने का काम भी जारी है। इसके तहत आधुनिक मशीनों से ट्रैक के नीचे और किनारों पर नई गिट्टी डाली जा रही है और पुरानी सामग्री हटाई जा रही है, ताकि संरचना उच्च गति को सुरक्षित रूप से सहन कर सके।

इसके अलावा, भूली और तेतुलमारी जैसे छोटे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म को ऊंचा किया जा रहा है, जिससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और तेज रफ्तार ट्रेनों के संचालन में भी सहूलियत मिलेगी।

यदि यह योजना तय समय पर पूरी होती है, तो धनबाद और डीडीयू के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। इसका सीधा लाभ रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को भी मिलेगा।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM