पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

धनबाद रेल मंडल के गोमो आरपीएफ पोस्ट ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए पारसनाथ रेलवे स्टेशन से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 40 बोतल गॉडफादर सुप्रीम स्ट्रांग प्रीमियर बीयर, कुल 20 लीटर, बरामद की गई है।

पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

धनबाद : धनबाद रेल मंडल के गोमो आरपीएफ पोस्ट ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए पारसनाथ रेलवे स्टेशन से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 40 बोतल गॉडफादर सुप्रीम स्ट्रांग प्रीमियर बीयर, कुल 20 लीटर, बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे निरीक्षक प्रभारी गोमो विमल कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम पारसनाथ स्टेशन पर रात्रि गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-3 के हावड़ा एंड के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दो पिट्ठू बैग के साथ पकड़े गए। बैग की तलाशी लेने पर उसमें बीयर की 40 बोतलें बरामद हुईं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने बीयर पारसनाथ मार्केट से खरीदी थी और ट्रेन संख्या 18624 से पटना ले जाने की फिराक में थे।

आरपीएफ ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर बरामद शराब को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय ओम नारायण राय, निवासी भोजपुर, बिहार और 28 वर्षीय रजनीश कुमार, निवासी बिहटा, पटना के रूप में हुई है। आरपीएफ गोमो की इस कार्रवाई से अवैध शराब की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 1:19:00 PM
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
Sep 05, 2026, 1:07:00 PM
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
Sep 05, 2026, 1:00:00 PM
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 12:52:00 PM
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
Sep 05, 2026, 12:46:00 PM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 12:37:00 PM
दुग्ध संघ दूध से आगे बढ़ें, फल-सब्जी और खाद्य तेल के कारोबार में भी उतरे : मीनेश शाह
दुग्ध संघ दूध से आगे बढ़ें, फल-सब्जी और खाद्य तेल के कारोबार में भी उतरे : मीनेश शाह
Sep 05, 2026, 12:26:00 PM
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
Sep 05, 2026, 12:25:00 PM
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
Sep 05, 2026, 12:05:00 PM
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 05, 2026, 11:47:00 AM