गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
धनबाद : ऐतिहासिक गोल्फ ग्राउंड रणधीर वर्मा स्टेडियम में लगातार मेलों के आयोजन से खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मैदान घिर जाने से युवाओं और बच्चों का अभ्यास पूरी तरह बाधित हो रहा है।

धनबाद : ऐतिहासिक गोल्फ ग्राउंड रणधीर वर्मा स्टेडियम में लगातार मेलों के आयोजन से खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मैदान घिर जाने से युवाओं और बच्चों का अभ्यास पूरी तरह बाधित हो रहा है। इसके विरोध में और ग्राउंड को खेल-कूद के लिए सुरक्षित रखने की मांग को लेकर नागरिकों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।
खेल प्रेमियों का कहना है कि धनबाद में यही एक मुख्य मैदान बचा है, जहाँ सैकड़ों युवा सेना-पुलिस भर्ती की तैयारी, रनिंग और खेल अभ्यास करते हैं। बुजुर्ग भी यहाँ टहलने आते हैं। बार-बार मेला लगने से अभ्यास छूट जाता है और गंदगी फैलती है।
वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने धनबाद उपायुक्त को पत्राचार कर गोल्फ ग्राउंड खिलाड़ियों के लिए बेहतर है न कि डिज्नी मेला के लिए इसलिए डिज्नी मेला कही और स्थानांतरण किया जाए।
खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मेलों को शहर के अन्य मैदानों में स्थानांतरित किया जाए। यदि आयोजन होता भी है, तो मुख्य रनिंग ट्रैक और सराउंडिंग एरिया को खाली रखा जाए। युवाओं ने उपायुक्त के उस आश्वासन का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने खेलों को बाधित न होने देने और मेले के लिए वैकल्पिक स्थान तलाशने की बात कही थी।
धनबाद से नीति की रिपोर्ट










