‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने आम जनमत पार्टी (एजेपी) की कथित फंडिंग और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच

‎पटना: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने आम जनमत पार्टी (एजेपी) की कथित फंडिंग और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनामिका पासवान और वर्तमान अध्यक्ष गौरव मिश्रा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जिस दल को वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब 620 करोड़ रुपये का चंदा मिलने की बात सामने आई है, उसकी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी भागीदारी को लेकर पारदर्शिता जरूरी है।

‎‎देव ज्योति ने कहा कि एक पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त छोटे राजनीतिक दल को इतनी बड़ी राशि का चंदा मिलना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेपी ने जिस स्तर की राजनीतिक सक्रियता और चुनावी भागीदारी दिखाई है, उसके मुकाबले इतनी बड़ी फंडिंग का सामने आना बेहद चौंकाने वाला है। ‎उन्होंने अनामिका पासवान और गौरव मिश्रा से चंदे के स्रोत, दानदाताओं, पार्टी के खर्च और राजनीतिक गतिविधियों का सार्वजनिक ब्यौरा जारी करने की मांग की। देव ज्योति ने कहा कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि इतनी बड़ी राशि किस माध्यम से पार्टी तक पहुंची और उसका इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया गया।

‎‎वीआईपी प्रवक्ता ने कहा कि एजेपी की स्थापना वर्ष 2020 में पटना में हुई थी और उस समय अनामिका पासवान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं। बाद में उनके भाजपा की बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बनने और गौरव मिश्रा के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी का ठिकाना अहमदाबाद स्थानांतरित होने की बात सामने आई है। ‎देव ज्योति ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन और पार्टी के कार्यालय में बदलाव के साथ-साथ वित्तीय गतिविधियों की भी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेपी की फंडिंग और कार्यालय से जुड़े सवालों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे में पारदर्शिता लोकतंत्र और जनता के विश्वास के लिए बेहद जरूरी है।

‎‎देव ज्योति ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसकी बिहार इकाई से जुड़े नेताओं और एजेपी के बीच क्या राजनीतिक संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष बाद में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं, उसके करोड़ों रुपये के चंदे पर भाजपा की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। भाजपा को पारदर्शिता की बात करने से पहले अपने आसपास उठ रहे इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

Trending News

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 1:19:00 PM
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
Sep 05, 2026, 1:07:00 PM
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
Sep 05, 2026, 1:00:00 PM
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 12:52:00 PM
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
Sep 05, 2026, 12:46:00 PM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 12:37:00 PM
दुग्ध संघ दूध से आगे बढ़ें, फल-सब्जी और खाद्य तेल के कारोबार में भी उतरे : मीनेश शाह
दुग्ध संघ दूध से आगे बढ़ें, फल-सब्जी और खाद्य तेल के कारोबार में भी उतरे : मीनेश शाह
Sep 05, 2026, 12:26:00 PM
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
Sep 05, 2026, 12:25:00 PM
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
Sep 05, 2026, 12:05:00 PM
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 05, 2026, 11:47:00 AM