चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला

बड़ी खबर बगहा से है, जहां चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने अपहरण क़र हत्या समेत साक्ष्य छिपाने और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में यह सजा दी।

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला

बड़ी खबर बगहा से है, जहां चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने अपहरण क़र हत्या समेत साक्ष्य छिपाने और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में महफूज अंसारी, राजकिशोर महतो, तेतर राम उर्फ साधु, श्री मुशहर और गीता देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 

दरअसल संपत्ति को लेकर हुईं इस हत्याकांड में मृतक विजय सहनी की बहन गीता देवी पर ही अपने भाई के हत्या की साजिश रचने का आरोप है। अभियोजन के मुताबिक, गीता देवी ने प्रेमी संग साजिश रचकर अपने भाई विजय की हत्या कराई थी। वहीं मुख्य आरोपी अशोक यादव को भी कोर्ट ने दोषी करार दिया है, जिसपर सजा का फैसला 11 सितंबर को सुनाया जाएगा।

पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है। ज़ब एक मई 2022 की शाम विजय कुमार साहनी को फोन कर पोखरा से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद विजय अपनी बाइक से घर से निकले, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद उनकी पत्नी आशा देवी ने चार मई को रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

बताया जा रहा है की पुलिस की जांच के दौरान पुलिस ने अपहरण, हत्या, साक्ष्य छिपाने और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़ी धाराओं में न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया । सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीडीआर समेत कुल 24 दस्तावेज अदालत के सामने पेश किए जिसके बाद आज कोर्ट का यह अहम फ़ैसला आया है ।

बता दें कि करीब चार साल से अधिक चली सुनवाई के बाद आए इस फैसले से मृतक के परिजनों ने संतोष जताया है और अदालत के इस महत्वपूर्ण फैसले पर आभार जताया है। वहीं सरकारी वकील जीतेन्द्र भारती नें न्यायालय के इस फैसले से समाज में संपत्ति के लिए साज़िशन हत्या करवाने वालों पर सख़्त संदेश जाने की उम्मीद जताई है क्योंकि दोषी चाहें जितना भी शातिर क्यों न हो उसके कर्मों की सज़ा उसे जरूर मिलेगी। 

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट 

Trending News

राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
Sep 05, 2026, 1:07:00 PM
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
Sep 05, 2026, 1:00:00 PM
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 12:52:00 PM
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
Sep 05, 2026, 12:46:00 PM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 12:37:00 PM
दुग्ध संघ दूध से आगे बढ़ें, फल-सब्जी और खाद्य तेल के कारोबार में भी उतरे : मीनेश शाह
दुग्ध संघ दूध से आगे बढ़ें, फल-सब्जी और खाद्य तेल के कारोबार में भी उतरे : मीनेश शाह
Sep 05, 2026, 12:26:00 PM
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
Sep 05, 2026, 12:25:00 PM
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
Sep 05, 2026, 12:05:00 PM
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 05, 2026, 11:47:00 AM
अब सरकार की सहमति के बिना CBI बिहार में नहीं कर सकेगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
अब सरकार की सहमति के बिना CBI बिहार में नहीं कर सकेगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 11:30:00 AM